4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाजार में ग्रीन पटाखे न के बराबर, सुतली बम के साथ बिक रहे बेरियम सॉल्ट

एनजीटी का आदेश: बेरियम व लड़ी वाले पटाखों पर रोक

2 min read
Google source verification
बाजार में ग्रीन पटाखे न के बराबर, सुतली बम के साथ बिक रहे बेरियम सॉल्ट

बाजार में ग्रीन पटाखे न के बराबर, सुतली बम के साथ बिक रहे बेरियम सॉल्ट

भोपाल. हर बार की तरह इस बार भी बाजारों में ग्रीन पटाखे न के बराबर हैं, वहीं पुराने और परंपरागत पटाखों से बाजार भरा पड़ा है। हलालपुरा, बैरागढ़, मिसरोद, करोंद में बड़े पटाखा कारोबारियों के गोदाम पुराने पटाखों से भरे हैं। लाइसेंस रिन्यु होने के बाद अब ये खाली होना शुरू हो गए हैं। जबकि पटाखों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन लागू है, एनजीटी ने भी कुछ दिन पहले ही इस गाइडलाइन का पालन करने के आदेश दिए हैं।
पिछले साल से 20 फीसदी महंगे पटाखे भी
इसके तहत बेरियम साल्ट वाले और लड़ी वाले पटाखे प्रतिबंधित हैं, रस्सी बमों को भी प्रतिबंधित किया गया है। इसके बाद भी शिवकाशी, इंदौर, देवास की तरफ से काफी पटाखे भोपाल आए हैं। करीब दस से बारह करोड़ पटाखों का कारोबार इस दिवाली पर होना है। पिछले साल से 20 फीसदी महंगे पटाखे भी भोपाल में बिक रहे हैं। पटाखा दुकानों पर विदेशी पटाखे बेचने पर पूरी तरह से रोक है। विदेशी पटाखे अगर बिकते पाए गए तो व्यापारी पर कार्रवाई के साथ ही उनके लाइसेंस सस्पेंड किया जाएगा। पटाखा एसोसिएशन के अध्यक्ष दौलतराम सबनानी ने बताया कि अब चाइना के पटाखे बाजार में नहीं आते हैं। जबकि 125 डेसीबल से अधिक के पटाखे भी नहीं बेचे जाते हैं। अगर कोई पटाखा व्यापारी विदेशी पटाखे बेचते मिलता है, तो बेचने वाले का लाइसेंस रद्द किया जाए।
निगरानी और जांच में पिछड़े
इस दीवाली पर लिली टॉकीज, कोलार, जंबूरी मैदान, बैरागढ़ में पटाखों के अस्थाई बाजार लगाए जा रहे हैं। 932 पटाखा दुकानें इस बार लग रही हैं। हलालपुर स्थित पटाखा बाजार में सेल की 14 दुकानें हैं। अफसरों के चुनाव में व्यस्त रहने के कारण दुकानों की जांच नहीं हो पा रही। न ही पीसीबी ने सैंपल लिए हैं। सुतली बम, बड़े पटाखों की लड़ की इन दुकानों पर भरमार है।
गाइडलाइन: पटाखे और गतिविधियां प्रतिबंधित
- पटाखे जिनके निर्माण में बेरियम साल्ट का उपयोग
- लड़ी या सीरीज वाले आपस में बहुत सारे जुडे हुए पटाखे
- पटाखे जिनके निर्माण में एंटीमनी, लीथियम, मर्करी, आर्सेनिक, लैड, स्ट्रॉंशियम, क्रोमेट का उपयोग किया गया हो
- पटाखों का ई-कॉमर्स कंपनियों या निजी व्यक्तियों द्वारा ऑनलाइन विक्रय प्रतिबंधित