1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आने वाला है पश्चिमी विक्षोभ, 22 घंटे के अंदर कई जिलों में हो सकती है तापमान में गिरावट

मौसम का मिजाज, बदला ग्वालियर 11वां सबसे सर्द शहर....

2 min read
Google source verification

भोपाल। आसमान से बादलों के हटते ही रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। मंगलवार को प्रदेश के कई शहरों में पारा फिर 15 डिग्री के नीचे पहुंच गया। 8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ ग्वालियर देश का 11वां सबसे सर्द शहर रहा। नौगांव में तापमान 9.8 डिग्री, खजुराहो में 12 डिग्री, रीवा में 12.6 डिग्री, गुना i 13.2 डिग्री और रायसेन में 13.5 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके असर से पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। दो दिन बाद मैदान इलाकों के तापमान में गिरावट होगी। विक्षोभ गुजरने के बाद अगले सप्ताह से तापमान तेजी से गिरेगा।

पश्चिमी प्रदेश में 1.5 किमी की ऊंचाई पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। यह उत्तर की ओर से आने वाली सर्द हवा को रोक रहा है। इसके कारण भोपाल सहित मालवा-निमाड़ के इलाकों रात का तापमान सामान्य से बहुत ज्यादा है। पूर्वी मध्य प्रदेश में नमी ज्यादा है और बादल छाए हैं। अगले एक-दो दिन बाद पूर्वी मध्य प्रदेश में तापमान में 3-4 डिग्री गिरने का अनुमान है। इसके बाद वहां तेज ठंड पड़ेगी। भोपाल, इंदौर सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश में करीब 5 दिन इंतजार करना पड़ेगा।

वहीं रतलाम जिले में छह दिन पूर्व हुई बारिश से आई तापमान में गिरावट के बाद पारा फिर से चढ़ने लगा है। छह दिन के भीतर दिन का तापमन करीब आठ डिग्री तक चढ़ गया है। वहीं रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव के चलते मौसमी बिमारियों का खतरा फिर से मंडराने लगा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में छह दिन पूर्व कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज बारिश हुई थी। तापमान में अचानक से बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। तापमान उतरकर 23.4 डिग्री पर पहुंच गया जबकि रात का तापमान 15.2 पर आ गया था। दो दिन की हल्की बारिश के बाद मौसम जब खुला तो तापमान फिर से उपर चढ़ने लगा और छह दिन के भीतर यह करीब आठ डिग्री तक चढ़कर 31.2 डिग्री पर पहुंच गया जबकि रात का तापमान 17 डिग्री पर जा पहुंचा है।

Story Loader