3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona Virus : रोज 30 मास्क बनाकर जरुरतमंदों में बांट देती हैं यह छात्रा,  अब तक बना चुकी हैं 500 से अधिक मास्क

प्रिया पटेल रोजाना 30 कॉटन के मास्क बनाती हैं और बाहर जिन लोगों को जरुरत होती है जाकर बांट देती हैं। 21 मार्च से अभी तक प्रिया 500 से अधिक मास्क बना चुकी हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Vikas Verma

•

Updated: 31 Mar 2020, 1:58 PM IST

This girl makes 30 masks daily and distributes them to the needy

This girl makes 30 masks daily and distributes them to the needy

भोपाल। कोरोना से चल रहे इस युद्ध में अगर अपको जीतना है तो हर एक व्यक्ति को आगे आना होगा और किसी न किसी स्तर पर प्रयास करने होंगे, यह कहना है साईं बोर्ड स्थित जनता कॉलोनी में रहने वाली छात्रा प्रिया पटेल का। प्रिया रोजाना 30 कॉटन के मास्क बनाती हैं और बाहर जिन लोगों को जरुरत होती है जाकर बांट देती हैं। 21 मार्च से अभी तक प्रिया 500 से अधिक मास्क बना चुकी हैं। प्रिया बताती हैं कि मास्क बनाने में समय नहीं लगता मगर इसको डिटोल में भिगोकर रखना और फिर प्रेस करके इसको सही रूप देने में समय लगता है जिसके चलते मैं रोजाना 30-50 मास्क बना लेती हूं। जिन्हें नि:शुल्क लोगों में वितरित भी कर देती हूं।

सब्जी बेचने वाले, गैस डिलीवरी करने वालों को नि:शुल्क बांटती हैं मास्क

प्रिया ने बताया कि जब मास्क तैयार हो जाता है तो मैं यह मास्क हमारे एरिया में आने वाले ऐसे सभी सब्जी वाले, गैस वाले आदि को देती हूं जिनके पास मास्क मौजूद नहीं हैं। कई लोग तो पता पूछते हुए आते हैं कि मास्क लेने। प्रिया ने बताया कि मैं इसको देने के साथ साथ लोगों को सलाह भी देती हूं कि लोग घरों में रहकर कोरोना की इस चेन को तोड़ें।