
Diwali
भोपाल। दिवाली के लिए बाजारों में खरीदारी का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को अमृत सिद्धि योग के शुभ संयोग में बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। पंडितों का कहना है कि तिथि वार नक्षत्र के संयोग से बन रहे इन योगों में भूमि, भवन, वाहन, आभूषण सहित सभी प्रकार की खरीदारी करना विशेष फलदायी रहेगा। धन तेरस के साथ 22 अक्टूबर से दीपोत्सव की शुरुआत होगी। दिवाली 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दिवाली के पहले इस बार कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसमें खरीदारी करना विशेष शुभ रहेगा।
दिवाली के लिए खरीदारी का उत्तम समय
ब्रह्म शक्ति ज्योतिष संस्थान के पं. जगदीश शर्मा का कहना है कि धन तेरस, दिवाली सुख समृद्धि का पर्व है। इन पर्वो के पहले जो शुभ मुहूर्त आ रहे हैं उसमें खरीदारी करना अत्यंत फलदायी होगा। सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग सभी प्रकार की खरीदारी के लिए उत्तम माने गए हैं। इन योगों सभी प्रकार की खरीदारी की जा सकती है। धन तेरस को खरीदारी का अबूझ मुहूर्त माना गया है, इस मुहूर्त पर भी सभी प्रकार की खरीदारी की जाती है। इन मुहूर्त में वाहन, भूमि, भवन, आभूषण, सजावट का सामान, कपड़े सहित सभी प्रकार की खरीदारी करना स्थायित्व प्रदान करता है।
पुष्प नक्षत्र का संयोग
इस बार दिवाली के पहले पुष्य नक्षत्र का संयोग दो दिन बनेगा। ज्योतिष मठ संस्थान के पं. विनोद गौतम ने बताया कि 18 और 19 को दोनों दिन पुष्य नक्षत्र विद्यमान रहेगा। पुष्य नक्षत्र 18 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 19 अक्टूबर को सूर्येादय के बाद तक रहेगा, इसलिए पूरे दिन इसका लाभ मिलेगा और लोग खरीदारी कर सकेंगे।
12 को सर्वार्थ सिद्धि योग - सोना चांदी, आभूषण, घर की सजावट का सामान
13 को करवा चौथ- गणेश चतुर्थी वाहन, श्रीयंत्र, बहीखाता, कपड़े,
16 को रवि योग - सोना खरीदाना अत्यंत शुभ,
17 को सर्वार्थ सिद्धि योग -सोना चांदी, आभूषण, घर की सजावट का सामान
18 को मंगल पुष्य-सोने, चांदी के आभूषण, श्रीयंत्र, मकान, वाहन, श्रीयंत्र
19 को बुध पुष्य - सोने, चांदी के आभूषण, श्रीयंत्र, मकान, वाहन, श्रीयंत्र
22 को धनतेरस-आभूषण, भूमि, भवन, बर्तन, सजावट का सामान,
23 को सर्वार्थ सिद्धि योग - सोने, चांदी के आभूषण, श्रीयंत्र, मकान, वाहन, श्रीयंत्र
23 को को अमृत सिद्धि योग -वाहन, ज्वेलरी, मशीनरी,
Published on:
12 Oct 2022 02:18 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
