
Route Diversion, Bhopal Air Force Agniveer Recruitment (फोटो सोर्स : पत्रिका)
Route Diversion: राजधानी भोपाल की प्रमुख सड़क पर वाहनों के आवागमन को 26 जुलाई तक प्रतिबंधित किया गया है। इससे शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा सकता है। दरअसल, 15 से 26 जुलाई तक भारतीय वायुसेना के लिए अग्निवीर भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है। इस दौरान भारी संख्या में आवेदक शामिल होंगे। इसके चतले आम जनता के लिए मुख्यमंत्री निवास गेट नंबर 1 से लेकर वन विहार तक वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायुसेना के लिए अग्निवीर भर्ती परीक्षा(Bhopal Air Force Agniveer Recruitment) आयोजन बोट क्लब पर किया गया है। 26 जुलाई तक फिजिकल एक्टीविटी के दौरान सुबह 05:00 बजे से 09:00 बजे तक मुख्यमंत्री निवास गेट नंबर 1 से लेकर वन विहार तक वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित कर दी गई है। वैकल्पिक मार्ग के तौर पर आम जनता गेट नंबर 2 का प्रयोग कर सकेंगे।
Published on:
15 Jul 2025 01:09 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
