25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का दिन इन पांच राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी

ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति...

5 min read
Google source verification
Rashifal of 28 May 2019

आज का दिन इन पांच राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी

भोपाल। आज 2019 मई माह की 28वीं तारीख यानि 28 मई 2019 को मंगलवार का दिन है। ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति माना गया है। मंगल रक्त व उत्साह के कारक हैं, यह लाल रंग का प्रतिनिधित्व करता है और इनका रत्न मूंगा है।

वहीं इस दिन के कारक हनुमान माने गए हैं। मान्यता के अनुसार मंगल दोष के कारण लोगों के विवाह में कठिनाई भी आती है।


आज का दिन: Todays Effect...
आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। साथ ही आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। ध्यान रहे पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र आज शाम 06 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से 25वां नक्षत्र है। इसके अलावा सारे काम बनाने वाले योग सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 06:58 से अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक होता है। गरुण पुराण के अनुसार मनुष्य के शरीर में नेत्र मंगल ग्रह का स्थान है।


मंगल के अन्य राशियों व नक्षत्रों से संबंध...
मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। वहीं नक्षत्रों में यह मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी होता है।

मंगल का कुंडली पर असर: Effect of Mars...
यदि किसी जातक का मंगल अच्छा हो तो वह स्वभाव से निडर और साहसी होगा तथा युद्ध में वह विजय प्राप्त करेगा। लेकिन यदि किसी जातक की जन्म कुंडली में मंगल अशुभ स्थिति में बैठा हो तो जातक को विविध क्षेत्रों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

मंगल का वैदिक मंत्र -
ॐ अग्निमूर्धा दिव: ककुत्पति: पृथिव्या अयम्।
अपां रेतां सि जिन्वति।।

मंगल का तांत्रिक मंत्र -
ॐ अं अंङ्गारकाय नम:।।

मंगल का बीज मंत्र -
ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

28 May 2019 आज का राशिफल: aaj ka Rashifal in hindi...

1. मेष राशिफल / Today arieshoroscope :
कार्यालय में सभी के साथ समन्वय बनाकर रखें। फिजूल के विवादों से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। आप खुद को ऊर्जा से भरे हुए महसूस करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है, किन्तु अंत में सभी पुराने झगड़े निपट जाएंगे।


2. वृषभ राशिफल / Today Tauras Horoscope :
नौकरी में परिवर्तन के लिए यह सही समय नहीं है, अतः यथा स्थिति को बनाए रखने का प्रयास करें। भाग्य आपको अपने वास्तविक लक्ष्य से विपरीत दिशा की ओर ले जाने को अग्रसर है। उतावलेपन में लिया हुआ कोई भी निर्णय निश्चय ही हानि की ओर उन्मुख करेगा, अतः कोई भी निर्णय लेते समय धैर्य बनाए रखें। स्त्री जातकों का सहयोग मिलेगा और उनसे सलाह करके किसी कार्य को करना लाभकारी रहेगा। कहीं से अचानक धन आने के संकेत हैं।


3. मिथुन राशिफल / Today gemini Horoscope :
आर्थिक संदर्भ में अतीत के प्रयास अब फल देंगे। आपकी सेहत में भी सुधार होगा।आज का दिन कुछ मिश्रित परिणाम प्रदान करने वाला हो सकता है। कुछ सकारात्मक घटनाक्रम होंगे, किन्तु उसका आपको पूरा लाभ नहीं मिलेगा। आपको अपने कार्यस्थल पर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। बहुत सारी व्यावसायिक गतिविधियां हो सकती हैं, किन्तु यह अधर में ही लटक सकती हैं।

4. कर्क राशिफल / Today cancer Horoscope :
यदि आप सही दिशा में काम करते हैं, तो आप निश्चित रूप से प्रगति करेंगे। केंद्रित रहें, समर्पित रहें।आज आपको बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे, लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि आप इन अवसरों का कितना लाभ उठा पाते हैं। उचित विचार के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लें। कुछ नई योजनाएं भी बनाई और कार्यान्वित की जा सकती है। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा।


5. सिंह राशिफल / Today leo Horoscope :
आप में से कुछ नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण उत्सव जैसा शानदार होगा। आज उत्कृष्ट दिन है। आप व्यावसायिक संदर्भ में कुछ हासिल करेंगे जो आपके सम्मान में इजाफा करेगा। स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति के प्रबल संकेत हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वालों, नौकरी के लिए प्रतियोगिता या उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी।


6. कन्या राशिफल / Today virgo Horoscope :
कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आमदनी निरंतर बनी हुई है, लेकिन खर्चे भी रहेंगे। समस्याओं परेशानियों का प्रतिरोध करने की कोशिश करें।आज का दिन आपके लिए मिश्रित प्रभावदायक है। इस समय आप जो भी बोलें बहुत सोच-समझ कर बोलें। आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती है।

7. तुला राशिफल / Today libra Horoscope :
आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुचारु रूप से लाभ उठाएंगे। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।व्यावसायिक संदर्भ में आशावादी दृष्टिकोण के साथ कार्यस्थल पर आप बहुत ऊर्जावान रहेंगे। आप अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे।

8. वृश्चिक राशिफल / Today scorpio Horoscope :
आर्थिक संदर्भ में त्वरित पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों से दूर रहना बेहतर है। इससे आने वाले महीनों में समस्या हो सकती है। अगर किसी को प्रपोज करने की योजना है, तो ऐसा करने के लिए यह एक आदर्श समय नही है।यात्राएं अधिक हो सकती हैं। आपको अपने वरिष्ठों से मदद और पुरस्कार प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने कार्य स्थल पर प्रशंसा के पात्र रहेंगे, जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएगा।

9. धनु राशिफल / Today sagittarius Horoscope :
आज व्यावसायिक एवं आर्थिक लाभ संभव है। किन्तु पारिवारिक जीवन में गड़बड़ी और संपत्ति के मामलों पर विवाद आपको निरंतर तनाव में रखेंगे। दिन मिश्रित प्रभाव वाला है। आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके लाभ प्राप्त करेंगे। आपको स्वयं के स्वास्थ्य की अधिक देखभाल करने की आवश्यकता पड़ सकती है।

10. मकर राशिफल / Today capricorn Horoscope :
आपकी सामाजिक स्थिति में उन्नति और आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी होगी।आने वाले दिनों में आपकी कमाई बहुत बढ़ जाएगी और आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होगा। नए अधिग्रहण भी संभव हैं। व्यापारी आज अपने कार्यक्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रगति करेंगे। आपको अपने दोस्तों से लाभ मिल सकता है और सरकारी अफसर आपकी मदद कर सकते हैं।

11. कुंभ राशिफल / Today Aquarius Horoscope :
वित्तीय मामलों में आपको संयम बरतना चाहिए और कोई भी नई प्रतिबद्धता बनाने से पहले दो बार सोचना चाहिए। आज अत्यधिक आशावादी न बनें और सतर्क रहने का प्रयास करें। तीव्र प्रगति के बावजूद आज आपको धीरे-धीरे आगे बढ़ने और व्यवस्थित रूप से काम करने की आवश्यकता है। आपको अनुशासित रहना चाहिए। यदि आप विरोधाभासी कार्य करते हैं, तो विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहें।

12. मीन राशिफल / Today pisces Horoscope :
अविवाहितों के जीवन में आज प्रेम का प्रवेश हो सकता है। वित्तीय मामलों में आपको सावधान रहना चाहिए। अगर आपकी प्लानिंग दोषपूर्ण है, तो आपके बिजनेस-पार्टनर के साथ रिश्ते कड़वे हो सकते हैं। आज आपको बहुत सारे लाभ मिल सकते हैं, किन्तु यदि आप आर्थिक लाभ हेतु आसान तरीकों की तलाश करते हैं, तो आप केवल बुरे परिवर्तनों को आमंत्रित कर रहे हैं। व्यापारिक गतिविधियों से आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

28 May 2019 आज का अंक ज्योतिष: Aaj ka ank jyotish in hindi...

अंक 01-
बोलने का व्यापक असर होगा। मन की प्रसन्नता व आत्मबल में वृद्धि के संकेत।

अंक 02-
लाभकारी योजनाओं में हिस्सेदारी ठीक रहेगा। काम व अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों कों अलग रखें।

अंक 03-
लाभांष की कमी से परेशान रहेंगे। फल की आशा विपरित परिणाम दे सकती है।

अंक 04-
वरिष्ठों के सामने खुले विचारों को रखने से नुकसान हो सकता है। ऋण व ब्याज को कम करने की कोशिश करें।

अंक 05-
सहज कार्यों में पूरी ताकत को झोंकनी होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कामकाज लाभ देंगे।

अंक 06-
मन को नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करें। चरित्र का लचीला रूख अपयश का कारण बन सकता है।

अंक 07-
दूसरों के बलबूते कोई काम न करें। खुद पर भरोसा रखते हुए अपनी कला को निखारने की कोशिश करें।

अंक 08-
अत्यधिक उग्रता के कारण यश में नुकसान, निजी संबंधों में रिश्तों की गरिमा न भूलें।

अंक 09-
धन संकट बढ़ सकता है। भाग्य के भरोसे किए गए कार्यों में असफलता हाथ लग सकती है।