scriptआज इन 5 राशि वालों का रहेगा शानदार समय, अनेक जगहों से आएगा पैसा! | todays rashifal 25march 2019 aaj ka rashifal horoscope with numerology | Patrika News

आज इन 5 राशि वालों का रहेगा शानदार समय, अनेक जगहों से आएगा पैसा!

locationभोपालPublished: Mar 25, 2019 08:17:29 pm

कुंडली में राशि का निर्धारण…

monday rashifal

आज इन 5 राशि वालों का रहेगा शानदार समय, अनेक जगहों से आएगा पैसा!

भोपाल। आज 2019 मार्च का 25वां दिन यानि सोमवार का दिन है। इस दिन के कारक देव भगवान शिव कहलाते है। सोमवार का संबंध सोम यानि चंद्र से माना जाता है।

ज्योतिष में चंद्र मन का स्वामी माना गया है। वहीं कुंडली में भी इसी की स्थिति के आधार पर राशि का निर्धारण होता है। चंद्र का रंग सफेद व रत्न मोती माना गया है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष में यह मन, माता, मानसिक स्थिति, मनोबल, द्रव्य वस्तुओं, यात्रा, सुख-शांति, धन-संपत्ति, रक्त, बायीं आँख, छाती आदि का कारक होता है।

चंद्रमा के गोचर की अवधि सबसे कम होती है। यह लगभग सवा दो दिनों में एक राशि से दूसरी राशि में संचरण करता है। चंद्र ग्रह की गति के कारण ही विंशोत्तरी, योगिनी, अष्टोत्तरी दशा आदि चंद्र ग्रह की गति से ही बनती हैं।

राशि और नक्षत्रों से संबंध: चंद्रमा राशियों में कर्क और नक्षत्रों में रोहिणी, हस्त और श्रवण नक्षत्र का स्वामी होता है।

चंद्र का असर…
ज्योतिष के अनुसार कुंडली में मजबूत या ताकतवर चंद्रमा से जातक को मानसिक शांति प्राप्त होती है साथ ही उसकी कल्पना शक्ति भी मजबूत होती है।

वहीं इसके ठीक विपरीत पीड़ित चंद्रमा के कारण व्यक्ति को मानसिक पीड़ा होती है। इस दौरान व्यक्ति की स्मृति कमज़ोर हो जाती है।

चंद्र ग्रह का वैदिक मंत्र
ॐ इमं देवा असपत्नं सुवध्यं महते क्षत्राय महते ज्यैष्ठ्याय महते जानराज्यायेन्द्रस्येन्द्रियाय। इमममुष्य
पुत्रममुष्यै पुत्रमस्यै विश एष वोऽमी राजा सोमोऽस्माकं ब्राह्मणानां राजा।।

चंद्र ग्रह का तांत्रिक मंत्र
ॐ सों सोमाय नमः।।

चंद्रमा का बीज मंत्र
ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।

aaj ka rashifal

आज का राशिफल.25march 2019. aaj ka Rashifal in hindi…

1. मेष राशि :
आज नए उद्यम अथवा निवेश के लिए उपयुक्त समय नहीं है। परिवार और सहयोगियों के साथ विवाद संभव है। संपत्ति सम्बंधित मामलों में सावधानी रखें। आपको वाहन चलाते समय अधिक सतर्क रहें।

 


2. वृषभ राशि :
धन में वृद्धि के लिए आप में से कुछ लोग नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। वहीं यदि आप प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी तलाश कर रहें है तो आपको कड़ी मेहनत की आवश्कता है।

आज जीवन में कुछ अप्रत्याशित घट सकता है। विदेशी संपर्क वाले लोग व्यावसायिक गतिविधि में उतार-चढ़ाव का अनुभव कर सकते हैं। सरकारी अड़चनो के कारण आपके कुछ पूर्वनियोजित कार्य स्थगित हो सकते हैं।

 

3. मिथुन राशि :
आज कार्यस्थल आपको अनुशासित रहने की अतिरिक्त आवश्यकता है। सतत प्रयासों के कारण चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। वहीं अप्रत्याशित रूप से धन खर्च हो सकता है। कार्यस्थल पर ग़लतफहमी से बचें। इसलिए सकारात्मक रवैये आपको लाभ देगा।

 

4. कर्क राशि :
दिन के उत्तर्रार्ध में चीजों के भीतर सुधार होगा और आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। मिश्रित परिणाम मिलेंगे। आय स्थिर रहेगी लेकिन आपको कुछ फिजूल खर्च करना पड़ सकता हैं। आप कुछ प्रभावशाली संपर्क स्थापित करेंगे।चल रहे कामों में आपको कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
5. सिंह राशि :
आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि संभव है। आप लंबित असाइनमेंट को बहुत जल्द पूरा करने में सक्षम होंगे। उद्यमियों के लिए समय शुभ है। अच्छी तरह से सोचा गया निर्णय आपको अच्छा लाभ देगा।
6. कन्या राशि :
कार्यस्थल पर आपकी तारीफ होगी। आर्थिक रूप से आप मजबूत और सुरक्षित होंगे। आप कार्य को लेकर व्यस्त रह सकते हैं, साथ ही गतिशील परियोजनाओं को पूरा करेंगे। यदि किसी परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो प्रयास जारी रखें सफलता आपकी होगी।
7. तुला राशि :
दफ़्तर में कोई खुशखबरी आपका इंतजार कर रही है।आपके यश में वृद्धि होगी। कुंवारे लोगों की ज़िन्दगी में कोई विशेष व्यक्ति आएगा। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई भी वित्तीय फ़ैसला लेने या शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले उस शांति से सोचें। भागेदारी में अहंकार या क्रोध के कारण रिश्ते तनावपूर्ण रह सकते हैं।
8. वृश्चिक राशि :
आप कोई वित्तिय निर्णय ले सकते है। व्यापार में निवेश के लिए या नए कार्यों को प्रारम्भ करने के लिए यह समय अच्छा है। आर्थिक सफलता के बेहतर योग बने हुए हैं। पारिवारिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी इसमें कुछ धन खर्च भी होगा। आप मानसिक थकान महसूस कर सकते हैं।
9. धनु राशि :
आज के दिन विपरीत परिस्थितियां भी आपके पक्ष में रहेंगी। सीमित आमदानी के बावजूद व्यय की अधिकता रहेगी। मानसिक तनावों को अपने उपर हावी होने न दें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी में कोई काम ना करें। वित्तिय मामलों में आपको सावधानी बरतने की आवश्कता है।
10. मकर राशि :
कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी,लेकिन कार्यभार भी बढ़ सकता है। वरिष्ठों के साथ किसी भी तरह के तर्क से बचना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज मनवांछित परिणाम नहीं मिलेंगे। उत्तरार्ध में आपके लिए हालात बेहतर होंगे।
11. कुंभ राशि :
आज कुछ वित्तीय बाधाओं को भी महसूस करेंगे और अभी नए निवेश को टालना बेहतर होगा। कामों में आपको कठिनाइयों और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जो आपको काफी परेशान करेगा। शांत रहें क्योंकि आपको जल्द ही इन समस्याओं का हल मिल जाएगा। आपको नई रणनीति बनानी होगी।
12. मीन राशि :
आप आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी, साथ ही आपको अब आपकी मेहनत का फ़ल मिलेगा। आपका सम्मान होगा और आपकी ख्याति बढे़गी। व्यापार में विस्तार भी संभव है। संतान या उसकी शिक्षा को लेकर चिंता संभव है।
आज का अंक ज्योतिष.25march 2019.aaj ka ank jyotish in hindi..

मूलांक 1:
थोड़ी मेहनत के बाद सफलताएं मिलेंगी। व्यापारिक निर्णय लेने के लिए अत्यधिक सूझ-बुझ की आवश्यकता है।


मूलांक 2:
सफलता मिलेगी। शेयर-सट्टे के काम से दूर रहें।
मूलांक 3:
स्वास्थ्य संबंधी बाधाएं मानसिक रूप से विचलित कर सकती हैं।

मूलांक 4:
भविष्य की कल्पना में न जीएं। कफ जनित समस्या से परेशान हो सकते हैं।

मूलांक 5:
स्वास्थ्य संबंधी समस्या बढ़ सकती है। भविष्य चिंतन छोड़ वर्तमान में जीएं।

मूलांक 6:
मन की इच्छाएं पूरी होंगी। स्वस्थ्य को लेकर मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।

मूलांक 7:
दिन अच्छा है। नतीजे आपके फेवर में रहेंगे।


मूलांक 8:
थोड़ा मानसिक दवाब का भी सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सफल साबित होंगे।
मूलांक 9:
कोई पुराना मित्र या कोई परिचित आपकी समस्याओं को हल कर देगा। आर्थिक मामलों में किसी पर भी भरोसा न रखें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो