
toe ring
भोपाल। हिंदू धर्म में शादी के बाद दुल्हन को सुहाग से जुड़ी कई चीजें धारण कराई जाती हैं। इन सभी चीजों का अपना महत्व होता है। इन्हीं चीजों में बिछिया ( toe ring ) भी धारण किया जाता है। बिछिया शादीशुदा होने का प्रतीक मानी जाती है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि धार्मिक महत्व होने के साथ-साथ विज्ञान ( toe rings and science ) में भी बिछिया को काफी महत्व दिया गया है। माना जाता है कि बिछिया पहनने से एक महिला के शरीर में बहुत असर पड़ता है। आईये शहर की डॉ. नीना गुप्ता से जानते हैं बिछिया पहनने के क्या होते हैं लाभ....
- मासिक धर्म रहता है नियमित
बिछिया श्रृंगार के साथ-साथ महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होती है। इसे पहनने से महिलाओं के मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियां कम हो जाती हैं।
- फर्टिलिटी पर भी पड़ता है असर
डॉक्टरों की मानें तो बिछिया का महिलाओं की फर्टिलिटी पर भी बहुत असर पड़ता है। इसे पहनने से महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ जाती है। इस बात को ना सिर्फ ऐलोपैथ के डॉक्टर ने माना है, बल्कि इसका आयुर्वेद में भी जिक्र है। डॉक्टर बताते हैं कि बिछिया पहनने से साइटिक नर्व की एक नस दबती है जिससे आस-पास की दूसरी नसों में रक्त का प्रवाह तेज होता है। जिससे यूट्रेस, ब्लैडर और आंतों तक रक्त का प्रवाह ठीक होता है।
- गर्भाशय से है सीधा संबंध
साइंस की मानें तो पैरों की बिछिया का महिलाओं के गर्भाशय से सीधा संबंध होता है। डॉ. नीना बताती हैं कि पैरों की दूसरी उंगली में अंगूठे की तरफ एक नस पाई जाती है जो कि गर्भाशय से जुड़ी होती है। जब महिला बिछिया पहनती है तो वो नस पर दवाब डालती है जो कि गर्भाशय में ब्लड सर्कुलेशन को संतुलित करके उसे स्वस्थ्य रखती है।
- एक्यूप्रेशर का भी होता है काम
पैरों में बिछिया पहनने से हमारे पूरे शरीर पर असर पड़ता है। इससे नाभि तक की सभी नाड़ियां और मांसपेशियां सही तरीके से व्यवस्थित रहती है।
- स्ट्रेस रहता है दूर
बिछिया पहनने से एक और बड़ा फायदा होता है और वो स्ट्रेस का दूर होना।
- शरीर में बनी रहती है ताज़गी
आपने हमेशा देखा होगा कि बिछिया चांदी की ही पहनी जाती है। इसके पीछे भी एक वजह है और वो है चांदी द्वारा मिलने वाली एनर्जी। चांदी की बिछिया पहनने से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है और हमारे शरीर में ताज़गी बनी रहती है।
- दिल भी रहता है हेल्दी
पैर की दूसरी अंगुली की नस महिलाओं के गर्भाशय से संबंधित होती है जो कि दिल से होकर गुजरती है। यही वजह है कि बिछिया पहनने से महिलाओं का दिल भी हेल्दी रहता है।
Published on:
05 Jul 2019 04:31 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
