3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अतिक्रमण को लेकर नगर निगम की लापरवाही… जहां मर्जी, वहां तान ली दुकानें.. देखें!

बावडिय़ाकलां चौराहे के पास अतिक्रमण होने से एक हजार से अधिक आबादी को आवाजाही में परेशानी

2 min read
Google source verification
Encroachment

भोपाल/बावडिय़ाकलां। नगर निगम की अनदेखी बावडिय़ाकला चौराहे के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। यहां सड़क किनारे दोनों ओर स्थायी अतिक्रमण कर दुकानें जमा ली गई हैं। यहां हादसों की आशंका तो बनी ही रहती है साथ ही ट्रैफिक जाम भी होता है। नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अमले द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं, वहीं इस क्षेत्र की एक हजार से अधिक आबादी को रोजाना परेशानी झेलना पड़ रही है। स्थानीय रहवासियों के मुताबिक नगर निगम कर्मचारियों की मिलीभगत से मुख्य सड़क एवं चौराहे के आसपास अवैध दुकानें जमा ली गई हैं। हालात ये है कि इनके कारण सड़क पर ही वाहनों की कतार लगी रहती है।

मार्ग हो रहा बाधित

जब इस मामले में वार्ड-52 के पार्षद रामबाबू पाटीदार से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि बावडिय़ाकला चौराहा एवं मु य मार्ग पर अवैध रूप से दुकान लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मैं कल ही मौके पर जाऊंगा और नगर निगम अधिकारियों से समस्या के समाधान के लिए कहूंगा।

हर समय रहता है हादसे का डर

वार्ड 52 के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में पेट्रोल पंप सहित कई रहवासी क्षेत्र हैं। इस कारण यहां वाहनों की आवाजाही हमेशा बनी रहती है। अतिक्रमण के चलते इस मार्ग पर हादसों का डर हर समय बना रहती है। इस क्षेत्र में दो मंजिला शॉपिंग कॉम्पलेक्स भी है, जहां लोगों का आना जाना लगता है। इसके बावजूद न तो नगर निगम और न ही ट्रैफिक पुलिस द्वारा अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की जाती है।

मुख्य सड़क पर खड़े वाहनों को हटाए जाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। हमारे कर्मचारियों द्वारा रोजाना क्रेन के माध्यम से शहर भर में सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाया जा रहा है। मुहिम को और तेज किया जाएगा और अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
-महेन्द्र जैन, एएसपी ट्रैफिक पुलिस

Story Loader