
new flight
भोपाल। भोपाल से जयपुर व अहमदाबाद के लिए स्पाइस जेट ने अपनी स्थगित चल रही उड़ान को सोमवार से एक बार फिर शुरू कर दिया है। अब यात्रियों के पास जयपुर जाने के लिए एयर एलाइंस और स्पाइस जेट की दो फ्लाइट्स का विकल्प होगा। वहीं अहमदाबाद के लिए स्पाइस जेट द्वारा 30 नवम्बर तक स्थगित की गई उड़ान को भी सोमवार से शुरू किया है। कंपनी के मुताबिक पहले दिन यात्रियों का अ'छा रिस्पांस रहा।
हालांकि स्पाइस जेट की अहमदाबाद उड़ान 25 मिनट की देरी से पहुंची वहीं वापसी में भी यह उड़ान 25 मिनट की देरी से भोपाल एयरपोर्ट पहुंची। वहीं अब उम्मीद जताई जा रही है कि इंडिगो द्वारा पूर्व में घोषित भोपाल-अहमदाबाद, भोपाल-प्रयागराज फ्लाइट भी जल्द ही शुरू होगी।
एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक किसी भी रूट पर फ्लाइट्स बढऩे का सबसे अधिक फायदा यात्रियों को मिलता है, क्योंकि कॉम्पीटिशन के चलते विमान कपंनियां किराया कम रखती हैं। वर्तमान में स्पाइस जेट द्वारा अहमदाबाद के लिए न्यूनतम किराया 3038 रुपए और जयपुर का 2465 रुपए तय किया गया है।
नई उड़ान का शेड्यूल
एसजी-3781 भोपाल-अहमदाबाद सुबह 6.55 सुबह 8.20
एसजी-3782 अहमदाबाद-भोपाल शाम 5.45 शाम 6.45
एसजी-3787 भोपाल-जयपुर शाम 07.05 रात 8.20
एसजी-3788 जयपुर-भोपाल रात 8.45 रात 9.45
दिल्ली से आने वाली उड़ान को अहमदाबाद डायवर्ट किया
सोमवार को दिल्ली से भोपाल आने वाली इंडिगो की सुबह की फ्लाइट कोहरे के कारण सवा दो घंटे की देरी से भोपाल पहुंची। वहीं स्पाइस जेट की सुबह की फ्लाइट को मौसम खराब होने की वजह से अहमदाबाद डायवर्ट किया गया, यह फ्लाइट 5 घंटे की दोपहर 12.50 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंची।
Published on:
17 Dec 2019 09:17 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
