
TWISHA SHARMA DEATH CASE
Twisha Sharma suspicious death: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र में हुई मिस पुणे और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में नई जानकारी सामने आई है। ट्विशा शर्मा की मौत में इस्तेमाल बेल्ट की रिपोर्ट आ गई है और रिपोर्ट में बताया गया है कि उसी बेल्ट से ट्विशा की मौत हुई है। इससे पहले लिगेचर मटेरियल (फंदे में इस्तेमाल बेल्ट) के साथ पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। दो दिन पहले पुलिस ने आत्महत्या में इस्तेमाल हुआ बेल्ट दिया था। भोपाल एम्स की शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बॉडी पर मल्टीपल चोटों के निशानों का जिक्र है।
ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से फरार उसके पति समर्थ सिंह के विदेश भागने की आशंका है। इस आशंका के चलते लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। भोपाल पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की मिनिस्ट्री ऑफ इमीग्रेशन को पत्र लिखा है और समर्थ का पासपोर्ट रद्द करवाने के लिए पासपोर्ट कार्यालय के साथ कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि पुलिस ने समर्थ पर 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है और पुलिस की 6 अलग-अलग टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।
ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद से ही उसके मायके वाले पति व ससुरालवालों पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। ट्विशा के मायके वालों की मांग है कि दिल्ली एम्स में ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया जाए, वो अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और इसके कारण ट्विशा के शव का 7 दिन बाद भी अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है।
देखें वीडियो-
31 वर्षीय ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थी। दिसंबर, 2025 में शादी डॉट कॉम के जरिए ट्विशा की शादी भोपाल की पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश व भोपाल जिला उपभोक्ता फोरम बेंच-2 की अध्यक्ष गिरिबाला सिंह के अधिवक्ता बेटे समर्थ सिंह के साथ हुई थी। 12 मई की रात ट्विशा नोएडा में रहने वाली अपनी मां और अन्य परिजनों से बात कर बता रही थी कि उसे टार्चर किया जा रहा है। नौकरी छोड़ने के कारण नाकारा कहा जा रहा है। मुझे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके बाद ही उसका फोन कट गया और दो घंटे बाद सास गिरिबाला सिंह ने मायके वालों को फोन कर बताया कि ट्विशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ट्विशा के मायके वालों ने पति व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और हत्या करने के आरोप लगाए हैं।
कटारा हिल्स पुलिस ने इस मामले में गिरिबाला और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। गिरिबाला सिंह को बीते शुक्रवार देर शाम भोपाल जिला अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई है। वहीं पति समर्थ सिंह अभी भी फरार है जिस पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 6 अलग-अलग टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।
Updated on:
27 May 2026 06:23 pm
Published on:
19 May 2026 10:27 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
