1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीफ के शक में गौरक्षकों ने मुस्लिम महिलाओं को सरेआम पीटा, बनाया गया VIDEO

बीफ ले जाने के शक में गौरक्षकों द्वारा दो महिलाओं से मारपीट का मामला का सामने आया है। यह घटना मध्यप्रदेश के मंदसौर रेलवे स्टेशन की है, जहां बुधवार को बीफ ले जाने के शक में महिलाओं के साथ एक संगठन के लोगों ने मारपीट की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

pawan kumar pandey

•

Updated: 27 Jul 2016, 1:14 PM IST

बीफ ले जाने के शक में गौरक्षकों द्वारा दो महिलाओं से मारपीट का मामला का सामने आया है। यह घटना मध्यप्रदेश के मंदसौर रेलवे स्टेशन की है, जहां बुधवार को बीफ ले जाने के शक में महिलाओं के साथ एक संगठन के लोगों ने मारपीट की। इस दौरान स्टेशन पर लोगों को भीड़ लगी रही, लेकिन किसी ने भी इस बर्बरता का विरोध नहीं किया। इस दौरान लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया। बताया जा रहा है कि महिलाओं को पुलिस अरेस्ट कर चुकी थी और इसी दौरान उनसे मारपीट की गई।

संगठन ने दोनों मुस्लिम महिलाओं पर बीफ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाओं के पास से 30 किलो मीट पकड़ा गया है।

गाय का नहीं भैंस का मीट निकला

जानकारी के मुताबिक मीट को जांच के लिए भेजा गया है। वेटेनरी डॉक्टर की रिपोर्ट के मुताबिक मीट गाय नहीं बल्कि भैस का है। हालांकि मध्य प्रदेश में बिना परमिशन के भैस का मीट बेचना गैर-कानूनी है, जिसते चलते दोनों महिलाओं को स्मलिंग और मीट बेचने की कोशिश में हिरासत में ले लिया गया है।

राज्यसभा में हंगामा

वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल साइट में वायरल होने के बाद राज्य के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इस मामले को लेकर संसद में भी हंगामा हुआ। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने इस मुद्दे पर राज्यसभा में बीजेपी को घेरने का प्रयास किया। बता दें कि हाल ही में गुजरात के उना में भी बीफ स्लॉटर के शक में दलितों की पिटाई की गई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुजरात की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा गया।