2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रभुराम चौधरी, रामपाल सिंह और सुरेश राय जैसे कई विधायकों का टिकट कटवाना चाहती हैं उमा भारती, पत्र वायरल

टिकट को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को उमा भारती ने लिखा पत्र, कई मौजूदा विधायकों का टिकिट काटकर नए चेहरों को देने की सिफारिश।

3 min read
Google source verification
uma_bharti.jpg

भोपाल. मध्यप्रदेश में एक तरफ जहां भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है वहीं दूसरी तरफ इस बात को लेकर चर्चाएं गर्म है की भाजपा इस बार कई पुराने चेहरों को दरकिनार कर नए नामों का ऐलान कर सकती है। इसी बीच उमा भारती का एक पत्र वायरल होने से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। ये पत्र उमा भारती की ओर से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को लिखा गया है और इसमें 19 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश की गई है। हैरानी की बात ये है कि जिन सीटों के लिए नामों की लिस्ट उमा ने भेजी हैं उनमें कई मौजूदा पर भाजपा के विधायक हैं लेकिन उनके नामों की जगह उमा भारती ने लिस्ट में नए नाम दिए हैं।

उमा भारती का पत्र वायरल
जो पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उसमें उमा भारती ने 19 नाम विधानसभा क्षेत्र के साथ लिखकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को भेजे हैं। इस लिस्ट में जिन नामों की सिफारिश उमा भारती ने की है वो कुछ इस प्रकार हैं..
1. सीहोर- सन्नी महाराज
2. सागर (देवरी)- दीवान अर्जुन सिंह
3. छतरपुर (बिजावर या राजनगर)- बाला पटेल
4. निवाड़ी- अखिलेश अयाची
5. पोहरी - नरेन्द्र बिरथरे
6. भोपाल दक्षिण-पश्चिम - शैलेन्द्र शर्मा
7. सिलवानी- ठाकुर भगवान सिंह लोधी
8. खरगोन (कसरावद) - वीरेन्द्र पाटीदार
9. बहौरीबंद - राकेश पटेल
10. जबलपुर (उत्तर-मध्य) - शरद अग्रवाल
11. भिंड (मेहगांव) - देवेन्द्र सिंह नरवरिया
12. सतना- ममता पांडे
13. इछावर - अजय सिंह पटेल
14. सांची - मुदित शेजवार
15. गंजबासौदा - हरि सिंह कक्काजी
16. लहार - रसाल सिंह
17. उज्जैन (बड़नगर)- संजय पटेल (चीकली वाले)
18. बैतूल प्रॉपर - योगी खंडेलवाल
19. डिंडौरी- दुलीचंद्र उरैती

यह भी पढ़ें- एमपी में सूखे के हालात से सरकार चिंतित, सीएम शिवराज ने बुलाई अहम बैठक

क्या इन विधायकों का टिकट कटेगा
उमा भारती के द्वारा जो 19 नामों की लिस्ट बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को भेजी गई है अगर उस पर गौर करें तो इसमें 8 सीटें ऐसी हैं जिन पर वर्तमान में भाजपा के ही विधायक हैं। लेकिन इन सीटों पर भी उमा भारती की लिस्ट में दूसरे नाम दिए गए हैं। चलिए बताते हैं कौन से मौजूदा विधायकों का टिकिट इस लिस्ट के हिसाब से उमा भारती कटवाना चाहती हैं।
1. सांची- वर्तमान में प्रभुराम चौधरी यहां से विधायक हैं और शिवराज सरकार में मंत्री भी हैं जिनकी जगह सांची से मुदित शेजवार का नाम दिया गया है।
2. सीहोर- सीहोर से वर्तमान में भाजपा के ही सुदेश राय विधायक हैं। जबकि सीहोर से सन्नी महाराज के नाम की सिफारिश की गई है।
3. निवाड़ी- निवाड़ी से वर्तमान में अनिल जैन विधायक हैं जिनके स्थान पर अखिलेश अयाची के नाम की सिफारिश की गई है।
4. पोहरी- पोहरी से सुरेन्द्र धाकड़ हथखेड़ा विधायक हैं जिनके स्थान पर नरेन्द्र बिरथरे का नाम दिया गया है।
5. सिलवानी- सिलवानी से रामपाल सिंह विधायक हैं जो कि पूर्व मंत्री भी रहे हैं और उनके स्थान पर ठा. भगवान सिंह लोधी का नाम दिया गया है।
6. बहोरीबंद- बहोरीबंद से प्रणय पांडे विधायक हैं जिनके स्थान पर राकेश पटेल का नाम दिया गया है।
7. मेहगांव- मेहगांव से ओपीएस भदौरिया विधायक हैं जिनके स्थान पर देवेन्द्र सिंह नरवरिया का नाम दिया गया है।
8. इछावर- इछावर से करण सिंह वर्मा विधायक हैं जिनके स्थान पर अजय सिंह पटेल का नाम दिया गया है।
9. भोपाल दक्षिण पश्चिम- भोपाल दक्षिण पश्चिम सीट से पूर्व मंत्री उमा शंकर गुप्ता पिछली बार विधानसभा चुनाव भाजपा की ओर से लड़े थे हालांकि वो कांग्रेस के पीसी शर्मा से चुनाव हार गए थे लेकिन उन्हें इस सीट से इस बार भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है लेकिन उनकी जगह इस लिस्ट में शैलेन्द्र शर्मा के नाम की सिफारिश की गई है।

जो पत्र वायरल हो रहा है उस पर 25-08-2023 की तारीख लिखी हुई है। हालांकि ये पत्र उमा भारती की ओर से ही लिखा गया है इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। पत्रिका भी इस बात की पुष्टि नहीं करता है।

देखें वीडियो- गाजे बाजे के साथ सरपंच का गधे पर निकाला जुलूस

Story Loader