MP Monsoon Tourism: जब बारिश की बूंदें धरती से टकराती हैं, तो मध्य प्रदेश में जैसे जान आ जाती है। पहाड़ों से उतरते झरने, हरे-भरे जंगल, बादलों की चादर और पानी की कलकल करती आवाजें, ये सब कुछ मिलकर मध्यप्रदेश को मानसून का स्वर्ग बना देते हैं। टूरिस्ट प्लेस पर टूरिस्ट की भीड़ उमड़ पड़ती है। हर तरफ भीड़ परिवार की पिकनिक के रंग फीके भी कर देती है। लेकिन आज भी अजब-गजब मध्य प्रदेश में कुछ ऐसे झरने हैं, जो इतने खूबसूरत हैं कि स्विट्जरलैंड की याद दिला दें। इस पर सोने पर सुहागा ये कि ये वे टूरिज्म प्लेस हैं, जो अब भी एमपी के टूरिस्ट मैप पर जगह नहीं बना पाए हैं। अगर आप भी इन दूधिया झरनों का मजा लेना चाहते हैं, तो जरूर पढ़ें ये खबर...