scriptशक्ति प्रदर्शन कर भाजपा कार्यालय पहुंचे वीडी शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पद संभाला | vd sharma news bjp state president of bjp madhya pradesh unit | Patrika News
भोपाल

शक्ति प्रदर्शन कर भाजपा कार्यालय पहुंचे वीडी शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पद संभाला

मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को पद

भोपालFeb 17, 2020 / 08:10 pm

Manish Gite

vd1.jpg


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के नए अध्यक्ष बने के बाद विष्णुदत्त शर्मा ( vd sharma ) सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( shivraj singh chauhan ) एवं राकेश सिंह ( rakesh singh ) ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। इससे पहले, हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत कर जुलूस निकाला गया।

 

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सोमवार शाम 4.30 बजे भाजपा कार्यालय पहुंच गए। भाजपा कार्यालय पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नए भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह, गोविंदपुरा विधायक कृष्णा गौर, नरेला विधायक विश्वास सारंग, रामेश्वर शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

इससे पहले शताब्दी एक्सप्रेस से वे हबीबगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके बाद जुलूस की शक्ल में वे भाजपा कार्यालय पहुंचे। जुलूस मानसरोवर कॉम्पलेक्स, जैन मंदिर के सामने से बोर्ड आफिस, व्यापमं चौराहा, 6 नंबर बस स्टाप, नूतन कॉलेज से होतेहुए सात नंबर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचा।

 

खुशी के दिन आने वाले हैं- राकेश सिंह
यह भाजपा की खूबसूरती है कि यहां जो पद ग्रहण कर रहा है, वो जो पद छोड़ रहा है, वो भी पूरी खुशी के साथ इस कार्यक्रम में मौजूद है। यह बात पूर्व भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा में वोट ज्यादा मिले, लेकिन सीटों की संख्या के आंकड़े में हम पिछड़ गए। जनता ने लोकसभा में चक्रवर्ती ब्याज के साथ लोकसभा में ऐतिहासिक जीत हासिल की। कई आंदोलन में कार्यकर्ताओं ने दिखा दिया कि संगठन की शक्ति कम नहीं हुई है। खुशी के दिन आने वाले हैं। उन्होंने अपने प्रदेश भाजपा की उपलब्धियां भी गिनाईं।


ग्वालियर में क्या बोले वीडी
भोपाल आने से पहले ग्वालियर में वीडी शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा की। शर्मा ने दावा किया कि जौरा, आगर-मालवा विधानसभा के उपचुनाव कोई चुनौती नहीं है। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव भी भाजपा जीतेगी, क्योंकि चुनाव पार्टी का बूथ, मंडल और जिले का कार्यकर्ता लड़ता है। हमारा कार्यकर्ता 24 घंटे एक्टिव रहता है।
-शर्मा ने कहा कि जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस ने छल और कपट से लोगों के वोट हासिल कर सरकार बनाई है। बीजेपी शासनकाल की कई योजनाओं को बंद कर दिया गया। केंद्र की भी योजनाओं को बंद कर दिया गया।

ग्वालियर में वीडी शर्मा, देखें VIDEO

खजुराहो से सांसद हैं वीडी
नव नियुक्त भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा खजुराहो सीट से सांसद भी हैं। बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शर्मा को राकेश सिंह की जगह नया अध्यक्ष बनाने पर फैसला लिया है। शर्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े रहे हैं और हमेशा से उन्हें संघ की पहली पसंद माना जाता रहा है।

 

Home / Bhopal / शक्ति प्रदर्शन कर भाजपा कार्यालय पहुंचे वीडी शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पद संभाला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो