2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Mahila Congress : पूर्व महापौर विभा पटेल बनीं मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष

भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल को मध्‍य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है।

2 min read
Google source verification
News

MP Mahila Congress : पूर्व महापौर विभा पटेल बनीं मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष

भोपाल. मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस को नई महिला अध्यक्ष का फैसला हो गया है। भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल को मध्‍य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इस संबंध में प्रेस रिलीज जारी करते हुए जानकारी दी है।

बता दें कि, कुछ दिन पहले ही महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग हुई थी। नव नियुक्त विभा पटेल से पहले डॉ. अर्चना जायसवाल मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष थीं, लेकिन उन्हें पद से हटना पड़ा था। वहीं, नूरी खान को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके बाद नूरी खान ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा भी दे दिया था, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने अपना फैसला वापस भी ले लिया था।

यह भी पढ़ें- सहेलियों के साथ मेला देखने गई थी युवती, पहाड़ियों पर मिली बिना कपड़ों की लाश


मिल रही शुभकामनाएं

फिलहाल, विभा पटेल को महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने के बाद से उन्हें कांग्रेस नेताओं की ओर से शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरु हो गया है। इसमें ट्वीट के जरिए कहा गया है, 'वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती विभा पटेल जी को मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महिला कांग्रेस परिवार आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।'

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War : भारत लौटी छात्रा ने जंग के हालात पर दिया बड़ा अपडेट, सरकार से की अहम अपील


लंबे अरसे से पार्टी के साथ जुड़ी हैं विभा

बता दें कि, कांग्रेस की नव नियुक्त महिला प्रेसिडेंट विभा पटेल लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई हैं। माना जाता है कि विभा कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की करीबियों में से एक हैं। विभा पटेल ने कांग्रेस में रहते हुए कांग्रेस की महिला विंग को मजबूत करने का काम किया है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो यही कारण है कि, कांग्रेस मुख्यालय से उन्हें प्रदेशभर की महिला कांग्रेस विंग की इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कुत्तों ने कुछ ऐसे दी साथी को अंतिम विदाई, वीडियो देख लोग हो रहे इमोशनल

Story Loader