भोपाल। चार अगस्त को देशभर में पार्श्व गायक किशोर कुमार की जयंती पर अनेक आयोजन हो रहे हैं। भोपाल के रवींद्र भवन में भी किशोर के गीतों की महफिल सजी। जैसे ही रात 12 बजे 4 अगस्त शुरू हुआ, पूरे हॉल में अंधेरा कर दिया गया, सैकड़ों लोगों ने मोबाइल के टार्च जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस आयोजन में गायक जितेंद्र भरुक ने शानदान समा बांधा। उनके सहयोगी प्रमोद कामले ने लाइव पोट्रेट बनाया, जिसकी सभी ने सराहना की। आप भी देखिए ये अद्भुत नजारा।