1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्विशा केस: आ गई विसरा रिपोर्ट, अब ट्विशा की मौत की वजह बताएगी एम्स

Twisha Sharma Case: ट्विशा केस में सीलबंद लिफाफे में दिल्ली भेजी गई विसरा रिपोर्ट, एम्स जांच के बाद बताएगी मौत की वजह, सीबीआइ ने भी अपनी जांच तेज की

2 min read
Google source verification
Viscera report received in the Twisha Sharma case

Viscera report received in the Twisha Sharma case

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा डेथ केस में जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है। दिल्ली एम्स की टीम उसकी मौत की वजह बता सकती है। ट्विशा शर्मा के भोपाल एम्स में हुए पहले पोस्टमार्टम की विसरा रिपोर्ट आ गई है जिसे दिल्ली एम्स भेजा गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर अब एम्स दिल्ली की टीम ट्विशा के दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट बनाने में जुट जाएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई की जांच भी आगे बढ़ेगी।

ट्विशा शर्मा का पहला पोस्टमार्टम भोपाल एम्स में हुआ, इसकी विसरा रिपोर्ट आई

ट्विशा शर्मा का पहला पोस्टमार्टम भोपाल एम्स में हुआ था। इसकी विसरा रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट रविवार को प्राप्त हुई। भोपाल पुलिस ने इस विसरा रिपोर्ट को एम्स दिल्ली को भेज दिया है। रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में भेजी गई है।

विसरा रिपोर्ट के आधार पर ही आगे बढ़ेगी जांच

ट्विशा शर्मा की मौत की वजह जानने अब एम्स दिल्ली के डॉक्टरों की टीम विसरा रिपोर्ट की जांच करेगी। इस जांच के आधार पर ही ट्विशा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इससे ट्विशा की मौत की वजह सामने आएगी। विसरा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही सीबीआइ भी अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी।

केस दर्ज होने के बाद दो जगहों पर रहा समर्थ सिंह

मामले में एक और राज खुला है। सीबीआई की जांच में यह बात सामने आई कि पत्नी ट्विशा की संदिग्ध मौत के बाद जब केस दर्ज हुआ तो समर्थ सिंह भोपाल से तुरंत नहीं भागा। वह करीब 3 दिन तक यहीं फरारी काटता रहा। इसके बाद जबलपुर गया जहां 5 दिन रहा। इससे पहले कहा जा रहा था कि समर्थ सिंह फरारी की पूरी अवधि के दौरान जबलपुर में ही रहा था।

सवालों के घेरे में ये प्रमुख बिंदु

ट्विशा के शरीर पर मिले चोटों के निशान कैसे आए
घटना के बाद घर के भीतर क्या-क्या गतिविधियां हुईं सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल रिकॉर्ड क्या कहानी बता रहे हैं कया क्राइम सीन में किसी प्रकार की छेड़छाड़ हुई
एसआइटी जांच के दौरान किन स्तरों पर चूक हुई
घटना की सूचना मिलने से लेकर पुलिस कार्रवाई तक क्या-क्या हुआ