
भोपाल। अगर आप भी व्हाट्स ऐप पर बार-बार डीपी चेंज करते हैं या स्टेटस भी लगातार बदलते रहते हैं, तो संभल जाएं, क्योंकि आपकी ये आदतें आपका हर राज खोल सकती हैं। आप कैसे हैं, आपका बिहेवियर कैसा है...इसलिए जरा संभलकर लगाएं डीपी...
हो सकता है मिसयूज
अगर आप भी हर रोज व्हाट्स ऐप डीपी चेंज करते रहते हैं, तो आपको संभलने की ज्यादा जरूरत है। आपकी ये आदत बताती है कि आप सच्चे और ईमानदार इंसान हैं। लेकिन आपकी इस सच्चाई का फायदा उठाने वालों की कमी नहीं है। अक्सर ऐसे मामले सामने आ रहे हैं कि सोशल मीडिया से फोटो चुराकर उनका मिसयूज किया जा रहा है। खासतौर पर लड़कियों और महिलाओं को ऐसे मिसयूज के बाद सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया एक्सपर्ट कहते हैं डीपी का इस्तेमाल न ही करें तो बेहतर होगा।
व्हाट्स ऐप से जानें अपना स्वभाव
* अगर आपने व्हाट्स ऐप पर डीपी लगाई है। लेकिन आपने लंबे समय बाद भी उसे चेंज नहीं किया है, तो ये आदत बताती है कि आप स्थिर स्वभाव के हैं। दुनियादारी से दूर अपने में मस्त रहने वाली खूबी के कारण लोग आपको पसंद करते हैं।
* बार-बार डीपी चेंज करने वालों का मन चंचल होता है। उनके विचार पल-पल बदलते रहते हैं। इनके जीवन में भटकाव रहता है। ये किसी एक चीज पर कंसन्ट्रेट नहीं कर पातेे। इससे कई बार इन्हें जीवन में सफलता मिलते-मिलते रह जाती है।
* छोटे स्टेटस रखने वाले संतोषी प्रवृत्ति के होते हैं। जो मिल जाए उसी में खुश रहने वाले इन लोगों को परिवार में भरपूर प्यार मिलता है। संबंध भी बेहतर रहते हैं। तारीफें भी बटोरते हैं। लेकिन ऐसे लोगों की महत्वकांक्षाएं कम होने से वे जीवन में बहुत ज्यादा सफलता प्राप्त नहीं कर पाते। इनका आर्थिक, सामाजिक जीवन भी सामान्य रहता है।
* ऐसे लोग जो पल-पल में अपना स्टेटस बदलते हैं, वे लोग शौकीन प्रवृत्ति के होते हैं। जिंदगी को जिंदादिली से जीते हैैं। हर बात को लेकर बेहद पॉजीटिव। कोई दुख इन्हें दुखी नहीं करता। संघर्षों में भी वे जिंदगी के सबसे हसीन पल जीते हैं।
* लगातार शेयरिंग बताती है दिलदार हैं आप। ऐसे लोग जो लगातार मैसेजेस शेयर करते रहते हैं, वे पारिवारिक और सामाजिक स्तर पर लगभग सभी से जुड़े रहते हैं। मुश्किलों में साथ देने वाले। इन्हें न धन की कमी की फिक्र होती है और न ही किसी बात का दुख। इनके संपर्क में रहने वाले इन्हें बेहद पसंद करते हैं और प्रेरित होते हैं।
* कुछ लोग मैसेजेस को लाइक नहीं करते यानी मैसेज आने पर उसका रिप्लाई न करना, मैसेज न देखना जैसरी आदतें। ये आदतें बताती हैं कि आप सामने वाले को इग्नोर कर रहे हैं। या तो आप बेहद घमंडी हैं, या फिर आपको उसका मैसेज करना पसंद नहीं। हो सकता है आप इरिटेटिव पर्सनैलिटी के हों। इसलिए ध्यान रखें...आपको मैसेज करने वाला दुखी हो सकता है। और किसी का दिल दुखाना अच्छी बात नहीं।
* हर मैसेज का रिप्लाई दिल से करने वाले लोग थोड़े रसिक टाइप के होते हैं। ये अपने से जुड़े लोगों की भावनाओं का आदर करने वाले होते हैं। इनकी वजह से किसी को ठेस पहुंचे ये भी इन्हें पसंद नहीं। इसलिए ये सोच-समझ कर बोलने वाली प्रवृत्ति के होते हैं। ऐसे लोगों का सामाजिक और पारिवारिक स्तर बेहद शानदार रहता है। ये सही समय पर सही निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। ये ज्ञानी भी होते हैं। यही कारण है कि इन्हें सफलता भी जल्दी मिलती है।
* इधर से उधर शेयरिंग करने वाले राजनीतिक स्वभाव के होते हैं। ऐसे व्यवहार वाले लोगों को पसंद नहीं किया जाता। वहीं ये ऑफिस में काम करने वाले ये लोग बॉस के चमचे कहलाते हैं। इसी बेस पर इन्हें प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलते रहते हैं। परिवार के साथ संबंध बेहतर करने में इन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग धोखा देने से भी पीछे नहीं हटते।
* फोटो या मैसेज को देखते ही ओपन करने वाले अधीर होते हैं। इनमें धैर्य न होने के कारण अक्सर ये कई गलतियां कर बैठते हैं, जिससे ये बाद में पछताते नजर आते हैं।
* पुराने मैसेज या पोस्ट को शेयर करने वालों का स्वभाव उद्दंड होता है।
* मैसेज पढ़कर भी रिप्लाई न करने की आपकी आदत बताती है कि आप संकोची प्रवृत्ति के इंसान हैं। ऐसे लोगों के ज्यादा दोस्त नहीं होते। इनकी ये प्रवृत्ति कई बार इन्हें कामयाबी के शिखर से नीचे उतार लाती है। संकोची व्यवहार के कारण इनमें आत्मविश्वास की कमी रहती है। वे सबकुछ बेहतर जानते हुए भी अपनी इस प्रवृत्ति के कारण बेहतर परिणामों से वंचित रह जाते हैं।
* जो लोग कभी भी कुछ भी शेयर नहीं करते वे लोग कंजूस होते हैं। उनका ये व्यवहार उन्हें धनपतियों में शामिल कर सकता है। लेकिन अक्सर ऐसे लोगों के साथ गर्ल फ्रेंड या पत्नी नाराज होती नजर आती हैं।
* बड़े मैसेजेस को इग्रोर करने वालों का व्यवहार आलस से भरा हो सकता है, या फिर वे बेहद व्यस्त लाइफ जीने वाले होते हैं। ऐसे लोगों से परिवार के सदस्यों को अक्सर शिकायतें रहती हैं। वे घर-परिवार की खुशियों को समय ही नहीं दे पाते। एक समय बाद इनकी यही आदत इन्हें पछताने पर मजबूर कर देती है।
* अलग-अलग व्हाट्स ऐप ग्रुप बनाने की आदत बताती है कि व्यक्ति बेहद महत्वकांक्षी है। ऐसे लोग जीवन में सफलता का स्वाद कम उम्र में ही चख लेते हैं। आत्मविश्वास इनमें कूट-कूटकर भरा होता है। हालांकि उम्मीदों की अति के कारण इन्हें नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
* हां अगर आप जरूरत के हिसाब से व्हाट्स ऐप या सोशल मीडिया का यूज करते हैं, तो आप यशस्वी हैं। आप जानते हैं कि आपकी और आपके परिवार की खुशियां किसमें हैं। आपको पता है कि आपको भविष्य में क्या करना है। प्लानिंग से काम करना आपकी आदत है। इसलिए आप एक कामयाब शख्सियत हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा भी हैं।
Published on:
08 Aug 2017 05:46 pm

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
