19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी का झांसा देकर महिला प्रोफेसर से दुष्कर्म, प्लॉट खरीदने के नाम पर 14 लाख लेकर फरार

महिला के शादी के विज्ञापन पर आया था सम्पर्क में पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी इतना शातिर था कि उसने फर्जी आईडी से सिम बनवाकर महिला से बात करना शुरू किया, न पता सही बताया न ही कोई तस्वीर दी।

2 min read
Google source verification
wedding muhurat

wedding muhurat

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर को शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया और बाद में 14 लाख रुपए लेकर भी गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद जब शातिर व्यक्ति का पता नहीं लगा तो, महिला प्रोफेसर ने पुलिस में मामले की शिकायत कराई। जांच के बाद फरार व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने मैहर से गिरफ्तार कर लिया।

शादी का दिया झांसा किया दुष्कर्म
कोतवाली सीएसपी प्रभात शुक्ला के मुताबिक 42 वर्षीय महिला सहायक प्राध्यापक ने शादी का विज्ञापन दिया था। विज्ञापन को देखकर मैहर निवासी सुशील कुमार मौर्य ने महिला से संपर्क किया। सुशील ने सहायक प्राध्यापक के सामने सेना में नौकरी करने की जानकारी देते हुए विवाह का प्रस्ताव रखा। इस दौरान सुशील और महिला के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गई। दोनों मुलाकात के लिए राजी हो गए। सुशील ने महिला को जबलपुर में मिलने के लिए बुलाया। अपनी बातों के जाल में फंसा लिया। फिर वह महिला को लार्डगंज थाना क्षेत्र स्थित पारस पैलेस होटल ले गया। जहां शादी का झांसा देकर सुशील ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उस समय दोनों वापस अपने-अपने घर लौट गए।

ये भी पढ़ें: रिश्तेदारों ने खोली मंत्री की पोल, ठेकेदार ने दीपावली पर गिफ्ट की है हाईटेक सीक्रेट तिजोरी

ये भी पढ़ें: महंगाई पर प्रदेश के ये मंत्री बोले कुछ ऐसा कि हो गए वायरल, आप भी सुनिए मंत्री जी के बड़े बोल

ये भी पढ़ें: Barkatulla University में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा, पेपर था गलत और स्टूडेंट्स को कर दिया फेल

ये भी पढ़ें: स्कूल बंक कर इंदौर घूमने गई नाबालिग लड़कियों ने खाया जहर, दो की मौत

ऐसे ऐठे 14 लाख रुपए
दोनों के बीच बातचीत का दौर जारी रहा। इस बीच सुशील ने पीडि़त महिला को भरोसे में ले लिया। उसने महिला को बताया कि वह बिलेहरी में एक प्लाट लेना चाह रहा है। उस प्लाट की कुल कीमत 40 लाख रुपए है, उसके पास 26 लाख रुपए हैं, लेकिन 14 लाख रुपयों की आवश्यकता है। यदि वह यह रकम देती है, तो वह प्लॉट ले लेगा और विवाह के बाद दोनों वहीं रहेंगे। असिस्टेन्ट प्रोफेसर फिर से उसकी बातों में आ गई और रकम उसे दे दी। इसके बाद सुशील ने फोन बंद किया और गायब हो गया। महिला ने उससे कई बार संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन जब सुशील का पता नहीं चला, तो पीडि़त महिला ने मामले की रिपोर्ट लार्डगंज थाने में दर्ज कराई।

शातिर था सुशील, नहीं दिया था सही पता
पुलिस जांच के दौरान समाने आया कि सुशील इतना शातिर था कि उसने महिला को न तो अपनी कोई तस्वीर दी थी और न ही उसे सही पता बताया था। इतना ही नहीं वह जो फोन उपयोग कर रहा था, उसकी सिम भी फर्जी आईडी पर ली गई थी। लेकिन वह पुलिस से बच नहीं सका। पुलिस को जैसे ही जानकारी लगी कि वह मैहर का रहने वाला है, टीम वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी पता चला कि सुशील पहले से ही विवाहित है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।