भोपाल

शूटिंग वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा मध्यप्रदेश, दुनियाभर के शूटर करेंगे फायर

भोपाल में 20 मार्च से 31 मार्च तक शूटिंग वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है, इस शूटिंग वर्ल्ड कप में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का जमावड़ा लगेगा.    

less than 1 minute read
Feb 20, 2023
शूटिंग वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा मध्यप्रदेश, दुनियाभर के शूटर करेंगे फायर

भोपाल. प्रदेश में पहली बार शूटिंग वर्ल्ड कप का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें देशभर के शूटर प्रदर्शन करेंगे, इसके लिए राजधानी भोपाल में ट्रैप एंड स्किट शूटिंग रैंज का निर्माण हो रहा है, जिसका निरीक्षण करने के लिए सोमवार को खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया पहुंची, जिन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर चर्चा की।


आपको बतादें कि राजधानी भोपाल में 20 मार्च से 31 मार्च तक शूटिंग वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है, इस शूटिंग वर्ल्ड कप में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का जमावड़ा लगेगा, पहली बार शूटिंग वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए मध्यप्रदेश पूरी तरह तैयार है। इस इवेंट में राइफल और पिस्टल की प्रतियोगिताएं होगी, इस प्रतियोगिता का आयोजन खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के नेतृत्व में किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता में पांच-पांच इवेंट होंगे। जिसमें 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर के मुकाबले खेले जाएंगे। पिछले साल नवंबर में गौरेगांव शूटिंग अकादमी में नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। अब मध्यप्रदेश को राइफल और पिस्टल की वर्ल्ड कप प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है।

Updated on:
20 Feb 2023 05:59 pm
Published on:
20 Feb 2023 05:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर