
भोपाल. नागेश्वरी माता मंदिर गोविंदपुरा में नागेश्वरी अम्मन की पूजा अर्चना की। तमिल समाज के इस माह को आड़ी माह कहा जाता है, जिसमें नागेश्वरी अम्मन की विशेष पूजा होती है। इसी के तहत विशेष पूजा अर्चना, अभिषेक, भजन कीर्तन एवं भगवान का विशेष श्रंगार किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान मंदिर परिसर को सजाया गया। कार्यक्रम में डीएस मूर्ति, एम रवि सहित अनेक लोग मौजूद थे। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि यह माह विशेष होता है, जिसमें सुख, समृदि्ध के लिए माता नागेश्वरी अम्मन की पूजा अर्चना की जाती है।
Published on:
07 Aug 2024 11:10 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
