
श्रद्धा के साथ मनाई स्वच्छता के जनक संत गाडगे महाराज की जयंती
भोपाल. स्वच्छता के जनक संत गाडगे बाबा की जयंती गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर अनेक संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर में स्थापित संत गाडगे महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया। इस दौरान स्वच्छता का संकल्प लिया गया।
मालवीय रजक समाज संघ की ओर से समाज के पुल पातरा स्थित पिपलेश्वर मंदिर परिसर में स्थापित संत गाडगे महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। समाज के अध्यक्ष नरेश मालवीय ने बताया कि स्वच्छता के जनक संत गाडगे महाराज ने हमेशा स्वच्छता का संदेश आम लोगों को दिया। समाज के प्रकाश मालवीय ने बताया कि इस मौके पर मंदिर परिसर में सदस्यों ने साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान पॉलीथीन का उपयोग नहीं करने का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर बाबूलाल मालवीय, नरेश बिल्लोरे, बबलू मालवीय सहित अनेक लोग मौजूद थे।
माल्यार्पण कर लिया संत गाडगे बाबा के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प
रजक कल्याण समिति की ओर से कैंपियन स्कूल तिराहा 1100 क्वार्टर के पास संत गाडगे बाबा की जयंती मनाई गई। इस मौके पर संत गाडगे बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर संतश्री के बताए मार्ग पर चलने और स्वच्छता का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम में पीसी शर्मा, अरङ्क्षवद वर्मा, राजकुमार मालवीय, शंकरलाल वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।
समाज की बेटियों को किया पुरस्कृत
जयंती के उपलक्ष्य में संत गाडगे बाबा परीट समाज सेवा समिति की ओर से राम हनुमान वाटिका मंदिर न्यू जेल रोड पर समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर अनेक कार्यक्रम हुए, इस दौरान समाज की बेटियों को पुरस्कृत किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस मौके पर दिनेश भोसले, दुर्गेश भोसले, भास्कर माडोले ,माधव खेरकर ,अरुण खेडक़र सहित अनेक लोग मौजूद थे।
पुष्पवर्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रम
एमपी कन्नौजिया रजक समाज की ओर से रेलवे इंस्टीट््यूट में रजक समाज के आराध्य गाडगे महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर माल्यार्पण हुआ और फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
Published on:
23 Feb 2023 11:10 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
