19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना से मुक्ति के लिए हो रहे दुर्गा मंदिरों में विशेष अनुष्ठान और साधना

गुप्त नवरात्र में जगह-जगह हो रहे धार्मिक आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
yagya in gupt navratri

कोरोना मुक्ति के लिए हो रहे दुर्गा मंदिरों में विशेष अनुष्ठान और साधना

भोपाल. इन दिनों गुप्त नवरात्र चल रहे हैं। मनोकामना पूर्ति के लिए यह नवात्र विशेष शुभ माने हैं। इसमें मनवांछित फल की प्राप्ति के लिए गुप्त साधना और अनुष्ठान का विशेष महत्व बताया गया है। गुप्त नवरात्र में शहर के अनेक दुर्गा मंदिरों में इन दिनों कोरोना महामारी से मुक्ति, विश्व शांति के लिए विशेष साधना और अनुष्ठान किए जा रहे हैं और माता रानी से प्रार्थना की जा रही है कि वे कोरोना से मुक्ति प्रदान करें।

कहीं पाठ तो कहीं जाप
मां दुर्गा धाम शक्तिपीठ मंदिर अशोक विहार में गुप्त नवरात्र के चलते विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। यहां जगत जननी मां दुर्गा सहित नौ माताओं का अलौकिक शृंगार कर दुर्गा सप्तशती पाठ एवं जाप हो रहा है। मंदिर के पुजारी पंडित वेदांत तिवारी एवं बाल गोविंद पांडे द्वारा प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती पाठ एवं जाप कर मां दुर्गा की आराधना की जा रही है। मंदिर के प्रचार सचिव अनिल ठाकुर ने नवरात्र में प्रतिदिन मां का अलौकिक शृंगार कर वैदिक रीति नीति अनुसार पूजा पाठ एवं जाप होगा। इसी प्रकार टीन शेड स्थित आदर्श नौ दुर्गा मंदिर में गुप्त नवरात्र में विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं। यहां कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए शतचंडी पाठ प्रारंभ किया। इस दौराना माता रानी की अखंड ज्योति जलाई गई।

नटबाबा मंदिर में रामचरित मानस
गुप्त नवरात्र के उपलक्ष्य में नटबाबा शिव मंदिर में रामचरित मानस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही कोरोना महामारी से मुक्ति और जनकल्याण के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ हो रहा है। मंदिर के रोहितदास वैष्णव ने बताया कि यह आयोजन गुप्त नवरात्र के पूरे दिन जारी रहेगा।