भोपाल

Success Story: इस गंभीर बीमारी से बिगड़ा चेहरा, लेकिन नहीं मानी हार, मुंबई में इन सेलिब्रिटीज के साथ काम करेगी MP के धार की बेटी

दरअसल सौम्या एक यू ट्यूबर हैं और आज वे दर्दनाक जिंदगी में भी हुनर को निखारकर आगे बढऩे वाला ऐसा नाम बन गई हैं कि अब इन्हें मुंबई में गदर 2 की कोरियोग्राफर के साथ ही एक्टर सिमरत कौर ने अपने साथ रील बनाने का ऑफर दिया है...

2 min read
Sep 14, 2023

कहते हैं कि अगर आप जिंदगी को हौसलों की चाल चलते हैं फिर चाहे दुनिया की कोई भी मुश्किल हो आप आगे बढ़ते जाते हैं। हौसलों की यही उड़ान भर रही है मध्यप्रदेश के जिले धार की बेटी सौम्या जैन। सौम्या जैन आज एक मशहूर यूट्यूबर हैं। उनके करीब 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इन दिनों मध्यप्रदेश की सौम्या जैन चर्चा का विषय इसलिए बनी हुई हैं। दरअसल सौम्या एक यू ट्यूबर हैं और आज वे दर्दनाक जिंदगी में भी हुनर को निखारकर आगे बढऩे वाला ऐसा नाम बन गई हैं कि अब इन्हें मुंबई में गदर 2 की कोरियोग्राफर के साथ ही एक्टर सिमरत कौर ने अपने साथ रील बनाने का ऑफर दिया है।

इस गंभीर बीमारी से बिगड़ा चेहरा

पिछले 14 साल से सौम्या हीमोजियोमो नामक गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। लेकिन पेरेंट्स की मदद से वह इस दर्दनाक जिंदगी से लड़ती रहीं, बिना किसी निराशा और उदासी के आगे बढ़ती रही। उसके माता-पिता ने उसे सिखाया था हुनर को निखारना, सो हुनर निखारती वह चलती रही, बढ़ती रही।

डांस के शौक को बनाया पैशन

सौम्या को बचपन से ही हीमाजियोमो जैसी गंभीर बीमारी थी। इस बीमारी ने धीरे-धीरे उसके शरीर को विकृत करना शुरू कर दिया था। इस बीमारी का कोई इलाज नहीं, जो भी पीडि़त हैं वे ता उम्र इस दर्द को झेलते हैं। 14 साल के इस संघर्ष के बीच भी सौम्या का मन हुआ कि क्यों न डांस किया जाए। इस एक चाह ने और मन की लगन से उसे जैसे जिंदगी में आगे बढऩे के लिए नई राहें खोल दीं। सौम्या ने सोशल मीडिया के माध्यम से ही डांस सीखना शुरू किया। इसके साथ ही वे कंटेट राइटिंग का काम करते हुए और अपने डांस के वीडियो शेयर करते हुए सौम्या एक फेमस यू ट्यूबर बन गई। आज सौम्या के 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

गदर-2 के सॉन्ग पर मुंबई से आया निमंत्रण

सौम्या फिल्मी गीतों पर डांस करते हुए अपने यू ट्यूब चैनल और कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने वीडियो बनाकर शेयर करती है। इस बार सौम्या ने गदर 2 के चर्चित सॉन्ग चल तेरे इश्क में के डांस को रीक्रिएट किया। इस रीक्रिएशन का वीडियो सॉन्ग की कोरियोग्राफर सबीना खान और एक्ट्रेस सिमरत कौर के पास पहुंच गया। सौम्या का ये रीक्रिएट डांस इन्हें इतना पसंद आया कि इन्होंने सौम्या को मुंबई आने और उनके साथ रील बनाने का आमंत्रण दिया है।

आपको बता दें कि सौम्या धार जिले में रहने वाले इसका नतीजा यह हुआ कि आज बॉलीवुड की नामी हस्तियां भी सौम्या के टैलेंट की कायल हुई और उन्हें मुंबई बुला रही हैं। मीडिा के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर फिल्मी गानों पर अपने डांस के वीडियो पोस्ट करती है। धार के रहने वाले वरिष्ठ वकील सुशील जैन और साधना जैन की बेटी हैं। सौम्या अब दुनिा भर में जाना पहचाना नाम है। गदर 2 का सौम्या का वीडियो वायरल है। वहीं वे सौम्या यू ट्यूब की ओर से सिल्वर और गोल्डन प्लेट जीत चुकी हैं। उनके लिए यह आमंत्रण उनकी लाइफ में एक और सपने के पूरा होना जैसा है।

Updated on:
14 Sept 2023 05:45 pm
Published on:
14 Sept 2023 05:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर