23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति से फोन पर बात करने के बाद महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

सुसाइड नोट नहीं मिलने से वजह का भी नहीं चला पता  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Neelendra Kumar

•

Updated: 21 Jun 2020, 12:56 AM IST

Young Woman Commits Suicide in Bhopal

पति से फोन पर बात करने के बाद महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

भोपाल. मिसरोद इलाके में शुक्रवार दोपहर नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। बताया गया कि घटना से पहले महिला ने पति से फोन पर बात की थी। पति ने उसे बैंक से पैसे निकालकर किराने का सामान खरीदने को कहा था।

पैसे लौटा दूंगा

पुलिस के मुताबिक मिसरोद गांव निवासी 26 वर्षीय रीना ठाकुर पति जीतू ठाकुर गृहिणी थीं। शुक्रवार को जीतू ने फैक्ट्री से रीना को कॉल कर कहा कि अभी वेतन नहीं मिला है। तुम बैंक से रुपए निकालकर किराना और घर का जरूरी सामान खरीद लेना। वेतन मिलने पर मैं पैसे लौटा दूंगा। इसके बाद रीना अपने कमरे में गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जिस सुलभ शौचालय में करता था काम, वहीं लगाया फंदा
इधर, जहांगीराबाद पुलिस ने बताया कि नीलम पार्क के पास सुलभ शौचालय में फांसी लगाकर 25 साल के आशुतोष धुर्वे ने आत्महत्या कर ली। वह इसी सुलभ शौचालय में काम करता था। बताया जाता है कि आशुतोष के पिता संतोष नशे के आदी हैं। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था।

नहीं मिला सुसाइड नोट

गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात भी दोनों में कहासुनी हुई थी। शुक्रवार सुबह सुलभ शौचालय में आए लोगों ने आशुतोष का शव फंदे पर लटका देख तुरंत जहांगीराबाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पिता की शराब की लत और आए दिन विवाद से परेशान होकर उसने यह घातक कदम उठाया।