26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टावर पर चढ़ा युवक, बोला-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मंत्री रामपाल सिंह को बुलाओ

ढाई घंटे छकाया पुलिस को, बीजेपी नेताओं की आवाज सुनकर समझाइश के बाद उतरा नीचे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sumeet Pandey

•

Updated: 20 Nov 2018, 6:03 AM IST

mobile tower

टावर पर चढ़ा युवक, बोला-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मंत्री रामपाल सिंह को बुलाओ

भोपाल. खुद को बीजेपी का समर्थक बताने वाला एक युवक 40 फिट ऊंचे एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस टावर पर उसने बीजेपी के झंडे भी लगा दिए। फिर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रायसेन के मंत्री रामपाल सिंह को बुलाओ नहीं तो कृष्णा गौर को बुलाओ, मुझे उनसे बात करनी है। वह इस तरह करीब ढाई घंटे तक पुलिस को छकाता रहा और टावर से कूदने की धमकी देता रहा। उसके इस हाई-वोल्टेज ड्रामे से परेशान पुलिस ने नगर-निगम की रेस्क्यू टीम की मदद ली। इस बीच किसी तरह उसका मोबाइल नंबर हासिल हुआ, तो बीजेपी नेताओं की आवाज में उसे समझाइश देकर नीचे उतारा गया। यह मामला सोमवार सुबह अयोध्या नगर थाना क्षेत्र का है।

अयोध्या नगर थाना प्रभारी हरीश यादव ने बताया कि कल्याण नगर भानपुर निवासी 30 वर्षीय अर्जुन जगजाल उर्फ शादाब खान पेंटिंग का काम करता है। उसने कुछ समय पहले धर्म परिवर्तन किया है। सोमवार सुबह करीब पौने 12 बजे वह अयोध्या नगर चौराहे के पास स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। 40 फीट ऊंचे टावर पर जाकर उसने बीजेपी के झंडे लगा दिए। इसके बाद उसका ड्रामा शुरू हो गया। घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान चौराहे पर काफी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया और लोग, युवक का वीडियो बनाने के साथ फोटो खींचने लगे। अर्जुन टावर पर खड़े होकर बीजेपी के नेताओं को बुलाने की मांग कर रहा था। पुलिस अफसर उसे नीचे उतरने के लिए बोल रहे थे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा था। उसने बताया कि वह बीजेपी समर्थक है। कुछ लोग बीजेपी की बुराई कर रहे थे, जोकि उसे बर्दाश्त नहीं हुई। इसलिए वह टावर पर चढ़ गया।

पत्नी से लिया मोबाइल नंबर, तब की बात

काफी समझाइश के बाद भी जब अर्जुन नीचे नहीं उतरा तो नगर निगम को सूचना दी गई। नगर निगम की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। हाइड्रोलिक मशीन से पुलिस और रेस्क्यू टीम के कुछ लोग ऊपर पहुंचे और उससे बातचीत की, लेकिन वह नीचे नहीं उतर रहा था। अर्जुन का कहना था कि नीचे आने पर पुलिस उसके साथ मारपीट करेगी। इस बीच किसी तरह उसकी पत्नी भी वहां पहुंच गई, पत्नी से उसका मोबाइल नंबर लेकर उससे बातचीत की गई। जब पिटाई नहीं होने का आश्वासन और नेताओं की आवाज सुनी तो वह दोपहर करीब 2.20 बजे नीचे उतारा गया। पुलिस ने उसके खिलाफ टावर पर झंडे लगाने के आरोप में संपत्ति विरूपण की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।