8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आश्वासन के बाद धरना समाप्त, पानी नहीं मिला तो करेंगे उग्र आंदोलन

bikaner news - After the assurance, the strike ends, if water is not found, then there will be a fierce movement 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jaibhagwan Upadhyay

•

Updated: 23 Aug 2021, 9:18 PM IST

आश्वासन के बाद धरना समाप्त, पानी नहीं मिला तो करेंगे उग्र आंदोलन

आश्वासन के बाद धरना समाप्त, पानी नहीं मिला तो करेंगे उग्र आंदोलन

बज्जू.

इंदिरा गांधी नहर की आरडी 860 स्थित हैड पर सिंचाई पानी की मांग को लगाया गया धरना नहर अधिकारियों के आश्वासन के बाद रविवार को दूसरे दिन उठा लिया गया।

किसानों ने बताया कि 24 अगस्त को पानी नही मिला तो उग्र प्रदर्शन करेंगे। धरने पर रविवार को बज्जू, कोलायत व गजनेर पुलिस की टीमें मुस्तैद रही। आरडी 860 से निकलने वाली बरसलपुर ब्रांच में वरीयता का पानी नहीं मिलने पर किसानों ने हैड पर शनिवार को धरना शुरू किया था। रविवार सांय को किसानों व नहर विभाग के बीच हुई समझौता वार्ता में अधिशासी अभियंता गोविंद सिंह राठौड़ के लिखित में आश्वासन दिया कि 24 अगस्त को रात्रि नौ बजे वरीयता का पानी दिया जाएगा।

इसके बाद किसानों में सहमति बनी व धरना प्रदर्शन हटा लिया गया। किसानों ने बताया कि वार्ता के तय समय पर वरीयता का पानी नही दिया गया तो किसान उग्र आंदोलन करेंगे व नहर के हैड का गेट भी खोल देंगे। वार्ता के दौरान बजरंग भादू, हेतराम डूडी, रामकुमार धतरवाल, गोपाल धारणियां, हंसराज बेनुवाल, रहीम खां, चंदुराम भाम्भू, महेंद्र सियाग सहित बरसलपुर क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।