
सांकेतिक तस्वीर, मेटा एआइ
Bikaner Gang Rape Case: बीकानेर जिले के एक थाना इलाके की युवती को सोशल मीडिया पर एक युवक से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया फ्रेंड ने युवती को मिलने के बहाने बुलाया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया।
आरोपी उसे श्रीगंगानगर ले गए, जहां आरोपी व उसके दोस्तों ने युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना एक मार्च से पांच मार्च के बीच की है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने 5 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने सोशल मीडिया पर एक आरोपी की ओर से भेजी गई फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार की थी। जिसके बाद से उनके बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। आरोपी ने पीड़िता को मिलने के बहाने बुलाया और कार में बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद आरोपी ने अपने कुछ और दोस्तों को भी कार में बैठा लिया। कार में विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता को जबरन नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिससे वह सुधबुध खो बैठी। पीड़िता ने आरोपियों पर श्रीगंगानगर,रोहतक और पानीपत ले जाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारी लाल मीणा ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर मुख्य आरोपी मोटाराम सहित उसके दोस्त संदीप, गिरधारी, नरेश, शिशपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।
सभी 5 आरोपी पीड़िता को जबरन कार में डालकर पहले श्रीगंगानगर ले गए, जहां एक होटल में बलात्कार किया। उसके बाद आरोपियों ने उसे धमकाया और जान से मारने की धमकी देकर अगले दिन पानीपत व रोहतक ले गए। रोहतक में भी आरोपियों ने पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार किया।
Published on:
15 Mar 2026 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
