
कार्य का निरीक्षण करते प्रचार्य व अन्य।
राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में करीब एक करोड़ 32 लाख की लागत से सुधार किया जाएगा। इसको लेकर कॉलेज परिसर में काम भी शुरू कर दिया गया है। कॉलेज में पिछले लंबे समय से जर्जर कमरों की छतों को सही करवाने की मांग चल रही थी। हाल ही में कॉलेज में पीजी के पांच नए विषय शुरू होने की भी घोषणा की गई थी। ऐसे में कक्षा-कक्षों के सही होने से नए विषय के विद्यार्थियों को भी फायदा मिल सकेगा। इसके अलावा कक्षाओं में रंग-रोगन का भी कार्य किया जाएगा। जिससे नए सत्र में विद्यार्थियों को सुविधा मिल सकेगी। साथ ही कॉलेज में नई लैब भी तैयार होगी, जिससे विद्यार्थी पढाई के साथ-साथ विज्ञान के प्रयोग भी कर सकेंगे। क्योंकि चार साल पहले खुले वनस्पति शास्त्र पीजी के विद्यार्थियों की लैब खोलने को लेकर मांग चल रही थी। इसके लिए कॉलेज की ओर से प्रस्ताव तैयार कर कॉलेज आयुक्तालय को भेजा गया था। अब अनुमति मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी ने कार्य भी शुरू कर दिया है।
तैयार होगी पीजी की लैब
वनस्पति शास्त्र पीजी की लैब 32 लाख की लागत से तैयार की जा रही है। जिसका खर्च महाविद्यालय विकास समिति और छात्र निधि से होगा। इसके लिए नया कक्ष तैयार किया जाएगा। इसके बाद बाद अलग-अलग तरह के उपकरण की खरीद होगी। इसमें पीजी के विद्यार्थी को लाभ मिलेगा। वनस्पति शास्त्र में पीजी चार साल पहले शुरू हुई थी। इसको एसएफएस मोड में इसको चलाया जा रहा था। अब इसे नियमित करने को लेकर भी पत्र लिखा गया है।
मिलेगी सुविधाएं
कॉलेज में मरम्मत, रंग-रोगन तथा लैब तैयार करने जैसे काम शुरू हो गए है। इसको लेकर आयुक्तालय को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। सहमति मिलने के बाद काम शुरू हुआ। साथ ही पीजी लैब से छात्राओं को फायदा मिलेगा।
-डॉ.नवदीप बैंस, प्राचार्य, महारानी कॉलेज
होंगे ये कार्य
-पांच कमरों की छत की मरम्मत
-रंग-रोगन
-टिन शेड
-पार्किंग शेड
-पीजी की लैब
Updated on:
13 Mar 2026 08:22 pm
Published on:
13 Mar 2026 08:22 pm
