जानकारी के अनुसार 8 जून को श्रीडूंगरगढ़ के पास हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें से गिड़गिचिया सरदारशहर निवासी तीन मृतकों का पोस्टमार्टम 9 जून को श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद सीएचसी में अस्थ्यी रूप से कार्यरत स्वीपर नन्दू वाल्मीकि ने मृतकों के परिजनों से पोस्टमार्टम के रुपए देने की मांग की। परिजनों से रुपए देने से मना किया तो स्वीपर ने टैक्सी किराया और निजी कर्मचारी होने की बात कहकर मृतक के परिजनों ने दो सौ रुपए ऐंठ लिए। इस दौरान मृतक के परिजनों ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। वीडियो में स्वीपर साफ तौर पर रुपए मांगता ओर लेता नजर आ रहा है।