13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर में रोडवेज कर्मियों पर जानलेवा हमला, सरेआम धारदार हथियार लहराकर की मारपीट

बीकानेर जिले के लूणकरणसर कस्बे में बस स्टैंड पर उस समय अफरा-तफरी,जब एक निजी ट्रेवल्स से जुड़े युवक ने राजस्थान रोडवेज बस के चालक-परिचालक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने सरेआम धारदार हथियार लहराते हुए रोडवेज स्टाफ के साथ गंभीर मारपीट की।

2 min read
Google source verification
roadways driver conductor attack

फोटो-वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

बीकानेर। जिले के लूणकरणसर कस्बे में बस स्टैंड पर उस समय अफरा-तफरी,जब एक निजी ट्रेवल्स से जुड़े युवक ने राजस्थान रोडवेज बस के चालक-परिचालक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने सरेआम धारदार हथियार लहराते हुए रोडवेज स्टाफ के साथ गंभीर मारपीट की। इस दौरान रोड पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद दोनों ही पक्ष थाने पहुंचे है। बताया जा रहा है कि सवारी और रूट टाइम को लेकर बस चालक आमने-सामने हो गए।

जानकारी के अनुसार लूणकरणसर बस स्टैंड पर लोक परिवहन बस जुड़े युवक और रोडवेज चालक-परिचालक के विवाद हो गया। आरोप है कि ने कथित रूप से हथियार लहराते हुए रोडवेज स्टाफ के साथ मारपीट की। इसके बाद यात्रियों और आमजन में हड़कंप मच गया। घटना के बाद दोनो पक्षों के लोग लूणकरणसर थाने पहुंचे हुए है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता। बताया जा रहा है कि पूर्व भी कई आरोपी ने कई बार रोडवेज कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार और हाथापाई की घटना को अंजाम दे चुका है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

अलवर में भी हुई थी रोडवेज बस के चालक-परिचालक से मारपीट

बता दें कि राजस्थान रोडवेज बस के चालक-परिचालक से मारपीट का यह कोई पहला मामला नहीं। करीब दो माह पहले अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में लक्ष्मणगढ़ रूट पर रोडवेज बस में टिकट बनाने को लेकर कुछ युवकों ने कंडक्टर से मारपीट कर दी थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

कंडक्टर भागेश मीणा ने रिपोर्ट में बताया था कि वह बस में अपनी ड्यूटी कर रहा था। बस अलवर-लक्ष्मणगढ़-जयपुर रूट पर चलती है। अलवर लक्ष्मणगढ़ मार्ग पर यात्रा के दौरान कुलदीप सिंह सहित अन्य कुछ यात्रियों ने आरएफआईडी कार्ड दिखाया, जिस पर मशीन पहले से ही ट्रिप कम्प्लीट बता रही थी।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग