3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर बीकानेर में फिर NSUI का प्रदर्शन, सड़क पर जलाए टायर; नेशनल हाईवे किया जाम

NSUI Protest Bikaner: छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने एक बार फिर डूंगर कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने सोमार को बीकानेर-जयपुर नेशनल हाईवे जाम कर दिया और सड़क पर टायर जलाए।
2 min read
Google source verification
Bikaner NSUI protest-2 (1)

छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन। फोटो: पत्रिका

बीकानेर। छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने एक बार फिर डूंगर कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया।छात्र-छात्राओं ने सोमार को बीकानेर-जयपुर नेशनल हाईवे जाम कर दिया और सड़क पर टायर जलाए। जिसके चलते करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। इस दौरान एनएसयूआई नेता श्रीकिशन गोदारा, गिरधारी कूकणा सहित कई छात्र नेता और सैकड़ों छात्र मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी कर सरकार से जल्द छात्रसंघ चुनावों की घोषणा करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव युवाओं को नेतृत्व और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का माध्यम है। लगातार चुनाव नहीं होने से विद्यार्थियों के अधिकार प्रभावित हो रहे है। छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की पहली पाठशाला है। इनके माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से चुनाव नहीं कराए जाने से राजस्थान के युवाओं में रोष है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की घोषणा नहीं की तो एनएसयूआई आंदोलन को और व्यापक स्तर पर ले जाएगी।

कई छात्र नेताओं को थाने लाई पुलिस

प्रदर्शन के दौरान मुख्य सड़क पर यातायात प्रभावित होने से वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतारें लग गई। प्रदर्शन और हाईवे जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आला अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से समझाइश की। लेकिन, वे अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस कई छात्र नेताओं को थाने ले आई। मामला शांत होने के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया और यातायात सुचारू करवाया।

पिछले दिनों पुलिस और छात्रों के बीच हुई थी तीखी झड़प

बता दें कि छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर पिछले दिनों भी एनएसयूआई शहर जिलाध्यक्ष हरिराम गोदारा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने डूंगर कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शकारियों के बीच तीखी झड़प हुई थी। प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा था। पुलिस ने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हरिराम गोदारा सहित सात लोगों को हिरासत में भी लिया था। हालांकि, बाद में सभी को रिहा कर दिया गया था।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग