2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वतंत्रता दिवस से पहले राजस्थान में सीमा पार से आई नशे और विदेशी हथियारों की बड़ी खेप, पंजाब तक जुड़े सिंडिकेट के तार

Bikaner Police Action: स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई नशे और हथियारों की बड़ी खेप को बीकानेर पुलिस ने पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है।
less than 1 minute read
Google source verification
Operation Shock Wave

10 किलो हेरोइन और विदेशी हथियारों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार। फोटो: पत्रिका

बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई नशे और हथियारों की बड़ी खेप को बीकानेर पुलिस ने पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस ने 10 किलो हेरोइन तथा 11 अलग-अलग विदेशी हथियार बरामद किए हैं। जब्त की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने मामले में आरोपी वीरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पूरे गिरोह को भी नामजद किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खेप सरहद पार से ड्रोन ड्रॉपिंग के जरिए भारतीय सीमा में पहुंचाई गई थी, जिसे आगे सप्लाई करने की तैयारी थी। इस बड़ी कार्रवाई में साइबर सेल के दीपक यादव और श्रीराम की भूमिका भी अहम रही। सिंडिकेट के तार पंजाब तक जुड़े है। बीकानेर पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए अन्य आरोपियों और अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह की तलाश में जुटी है।

हेरोइन के साथ 11 अत्याधुनिक विदेशी हथियार भी जब्त

आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में चलाए गए ह्यूमन इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन में पाकिस्तान सीमा से ड्रोन ड्रॉप की गई 999 मार्का अफगान हेरोइन की 10 किलो खेप बरामद की। साथ ही ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 11 अत्याधुनिक विदेशी हथियार भी जब्त किए हैं। इनमें दो तुर्की निर्मित ZIGANA पिस्टल, चार Glock पिस्टल, पांच स्टार मार्क 30 बोर पिस्टल, 22 मैगजीन और 100 जिंदा कारतूस शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक बोले: नार्को-आर्म्स सिंडिकेट हमारे रडार पर

बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई खेप को इंटरसेप्ट किया गया है। नार्को-आर्म्स सिंडिकेट हमारे रडार पर है और ऐसे नेटवर्क के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग