
Bikaner Illegal Encroachment : अवैध कब्जे को हटाता बुलडोजर। फोटो पत्रिका
Bikaner Illegal Encroachment : बीकानेर के एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन किया गया। बीकानेर में आज हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर पुलिस का “ऑपरेशन बुलडोजर” चला। जिले में 2 हिस्ट्रीशीटरों के अवैध निर्माण को ढहाया गया। आधे घंटे चली कार्रवाई में इस मौके पर बीकानेर डेवलपमेंट अथॉरिटी और 2 थानों की पुलिस मौजूद रही। कार्रवाई में आरोपियों के 10 से ज्यादा कब्जे पर बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई गंगाशहर इलाके में करमीसर गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर की गई। इसमें जमीनों पर बाउंड्री कर लोहे के गेट लगा कर कब्जा किया गया था।
जानकारी के अनुसार गंगाशहर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर आमिर खान और हसन अली से जुड़ी अवैध संपत्तियों और अतिक्रमणों को प्रशासन ने चिन्हित किया था। गुरुवार को बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की।
कार्रवाई के दौरान गंगाशहर सीओ हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार, नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई सहित कई थाना क्षेत्रों का पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद थे। बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) के उपायुक्त कुणाल राहड़ और तहसीलदार आकांक्षा गोदारा भी कार्रवाई की निगरानी करते रहे। यह कार्रवाई रेंज आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई।
आमीन खान कोटगेट थाने का हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और हथियार तस्करी के आरोप हैं। बीते 20 साल से आमीन खान के खिलाफ हथियार सप्लाई के मामले दर्ज हैं। बीकानेर में उसपर 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
Updated on:
30 Jul 2026 03:38 pm
Published on:
30 Jul 2026 03:38 pm
