समापन समारोह कार्यक्रम में कैडेट कृतिका, रक्षा गु्रप ने सैनिक बलिदान पर आधारित देशभक्ति नाटक की प्रस्तुति दी। वही दूसरी ओर राजस्थानी संस्कृति को साकार करते हुए कैडेट राधा ने चरी नृत्य किया। समापन समारोह में हैप्पी शर्मा और दिव्या ने भवाई, पुष्पा नाई ने कालबेलिया, संगीता ने घूमर, अभिलाषा ने तेरहताली नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर नायक रामकुमार, जीसीआई सुमन राठौड़, महाविद्यालय की डॉ. विजयलक्ष्मी शर्मा आदि उपस्थित थे।