बीकानेर . ‘घर-घर से आवाज लगाओ-बाल विवाह पर रोक लगाओ’ तथा ‘बाल विवाह अभिशाप है’ जैसे नारों के बीच शुक्रवार को बाल विवाह की रोकथाम के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से रैली निकाली गई।जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार पारीक तथा जिला कलक्टर अनिल गुप्ता ने गंगा चिल्ड्रन स्कूल से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला प्रशासन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रैली यहां तीर्थ स्तम्भ, नगर निगम रोड, जूनागढ़ के सामने से होती हुई, जिला कलक्टर कार्यालय पहुंची। रैली में 20 स्कूलों के विद्यार्थियाें तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई।