25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बसंत के आगाज की तैयारियां शुरू

वाग्देवी का होगा पूजन, मंदिरों में तैयारियां शुरू  
less than 1 minute read
Google source verification
Basant's preparations to start

बसंत के आगाज की तैयारियां शुरू

बीकानेर. ऋतुराज बसंत के आगाज की तैयारियां शुरू हो गई है। बसंत पंचमी का पर्व 10 फरवरी को मनाया जाएगा। मां सरस्वती का पूजन किया जाएगा। मां सरस्वती मंदिरों के साथ ही अन्य मंदिरों में भी बसंत पंचमी पर्व परम्परागत रूप मनाया जाएगा। संगीत संस्थाएं वाद्य यंत्रों का पूजन करेगी। स्टेशन रोड स्थित नागरी भंडार में महोत्सव मनाया जाएगा। इसको लेकर रंग-रोगन किया जा रहा है। साथ ही होली के अवसर पर होने वाली रम्मतों के पूर्वाभ्यास भी शुरू हो जाएंगे।

श्री सरस्वती पूजा समिति की ओर से कैमल फार्म रोड स्थित सरस्वती सदन में सरस्वती पूजन महोत्सव मनाया जाएगा। सुबह साढ़े आठ बजे कलश स्थापना की जाएगी। सुबह ९ से ११:३० बजे तक पूजन होगा। इसके बाद आरती होगी। दोपहर दो बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम को आरती होगी। दूसरे दिन ११ फरवरी को सुबह 8 से 10 बजे तक हवन होगा। दोपहर साढ़े 12 बजे देवीकुंड सागर में प्रतिमा विर्सजन होगा।


ठाकुरजी को चुटकी गुलाल
बसंत पंचमी के दिन से ही वैष्णव मंदिरों में ठाकुरजी को एक चुटकी गुलाल लगाई जाएगी। यह क्रम होलाष्टक तक चलेगा। बसंत पंचमी पर सरस्वती माता की पूजा अर्चना के बाद रेवडिय़ां का प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस मां सरस्वती के पूजन का विशेष महत्व बताया
गया है।

महोत्सव 9 से
श्री जुबिली नागरी भंडार (ट्रस्ट) का स्थापना दिवस महोत्सव 9 से 11 फरवरी तक मनाया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समारोह होगा। डॉ.गिरिजा शंकर शर्मा ने बताया कि ९ फरवरी को 11 बजे से सुदर्शना कला दीर्घा में चित्रकला प्रदर्शनी होगी। शाम को मंदिर प्रांगण में संगीत भारती के तत्वावधान में नृत्य-संगीत का कार्यक्रम होगा। दस फरवरी को कवि सम्मेलन व मुशायरा होगा।