RBSE 8th Board : निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अनुसार भले ही कक्षा आठवीं बोर्ड में किसी विद्यार्थी को अनुत्तीर्ण घोषित नहीं किया जाता है। परन्तु विद्यार्थी के 33 प्रतिशत से कम अंक रहने वाले विषय में ई ग्रेड दी जाएगी। इसका मतलब होगा कि इस विषय की पूरक परीक्षा देनी होगी। यानि ए, बी, सी, डी ग्रेड मिली तो आठवीं पास, अगली कक्षा 9 में क्रमोन्नत होना। जबकि ई ग्रेड का मतलब होगा सप्लीमेंट्री।