गांव के युवा हाकमदान चारण बताते हैं कि हमारे बुजुर्गों ने अपने धर्म के लिए पाकिस्तान छोड़ा। वहां जागीरदारी छोड़कर भारत आ गए। जमीनें, घर, धन दौलत और पशुधन को वहां छोड़कर रातोंरात सिर्फ इस उमीद से आए कि नई शुरुआत करेंगे। यहां आकर जो माहौल मिला, उसके बलबूते आज फिर अपने पैरों पर खड़े हो गए है। उगमदान बताते हैं कि वर्ष 1971 में बिग्रेडियर भवानी सिंह ने सिंध व छाछरे पर कब्जा कर लिया था। उस समय बाड़मेर-जैसलमेर के कलक्टर कैलाश उज्वल ने एक साल तक पाकिस्तान के हिस्से पर कब्जा रखा। बाद में शिमला समझौता के तहत जमीन वापस पाक को दे दी।