कब्जे वाली जमीन पर पिछले कई सालों से स्कूल का संचालन किया जा रहा था। कार्रवाई से पहले एसडीएम साधना शर्मा और तहसीलदार अलका श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचकर नगर परिषद आयुक्त अशोक शर्मा के साथ जमीन का जायजा भी लिया। जिसके बाद अतिक्रमण जमीन को ध्वस्त किया गया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लोधा ने भी नगर परिषद आयुक्त के सामने अपनी बात रखी। कार्रवाई के दौरान एक्सईएन गुमार सिंह सैनी, एईएन पदम शर्मा, एईएन प्रिया कुमारी, सीएसआई प्रकाश श्रीवास्तव, एसआई नीरज शर्मा सहित परिषद की पूरी टीम मौजूद रही। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था।