8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bikaner crime : सड़क किनारे खड़े युवक को मारी टक्कर, मौत

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में सप्ताहभर पहले सड़क किनारे खड़े एक युवक को पिकअप चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में पलाना निवासी दीपाराम पुत्र तेजाराम ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jitendra Goswami

•

Updated: 3 Oct 2023, 1:04 AM IST

बीकानेर गंगाशहर थाना क्षेत्र में सप्ताहभर पहले सड़क किनारे खड़े एक युवक को पिकअप चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में पलाना निवासी दीपाराम पुत्र तेजाराम ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

उसने रिपोर्ट में बताया कि 25 सितंबर को वह और उसका बेटा कमलकिशोर भीनासर बस स्टैंड के पास खड़े थे तभी एक पिकअप आई और सड़क किनारे खड़े कमल को चपेट में ले लिया। इस हादसे में वह घायल हो गया था। बाद में अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।

ट्रेन में मृत मिला युवक

बीकानेर. बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। यह व्यक्ति जम्मू-तवी एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय की गैलरी में पड़ा था। जीआरपी पुलिस ने असहाय सेवा संस्थान के सदस्यों की मदद से युवक को एम्बुलेंस में डालकर पीबीएम अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। शव की शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे हैं। युवक का रंग गेहुआं, मटमैली रंग टीशर्ट एवं धारीदार पायजामा पहना हुआ है। उसके बाजू पर अंग्रेजी में आरके लिखा हुआ है।

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

बीकानेर. जानलेवा हमले में फरार वांछित आरोपी एवं 25 हजार के इनामी बदमाश को नयाशहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। नयाशहर एसएचओ मोनिका बिश्नोई ने बताया कि जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी एवं 25 हजार के इनामी बदमाश बनिया हाल जम्भेश्वर नगर निवासी विष्णु 19 पुत्र रामनिवास उर्फ मोतीलाल बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। गौरतलब है कि पीडि़त उमेश सियाग ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया था।