25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर निगम: कचरा संग्रहण के लिए खरीदी पांच ऑटो टीपर, गीले व सूखे कचरे का डोर टू डोर संग्रहण

नगर निगम अब गीले व सूखे कचरे का घर-घर से संग्रहण करेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 2 Feb 2019, 10:39 AM IST

bikaner nagar nigam news

नगर निगम: कचरा संग्रहण के लिए खरीदी पांच ऑटो टीपर, गीले व सूखे कचरे का डोर टू डोर संग्रहण

बीकानेर. नगर निगम अब गीले व सूखे कचरे का घर-घर से संग्रहण करेगा। इसके लिए पांच ऑटो टीपर खरीदी गई है। इन ऑटो टीपर के माध्यम से निगम गीले व सूखे कचरे का अलग-अलग संग्रहण करेगा। आयुक्त प्रदीप के गवांडे ने बताया कि इन ऑटो टीपर के माध्यम से डोर टू डोर गीला व सूखा कचरा संग्रहित किया जाएगा। इन ऑटो टीपर की खरीद पर २७ लाख ३७ हजार रुपए की राशि खर्च की गई है। निगम महापौर शनिवार सुबह निगम भण्डार से इन ऑटो टीपर को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। निगम डोर टू डोर कचरा संग्रहण को लेकर पिछले काफी समय से प्रयासरत है। निगम की ओर से पांच ऑटो टीपर के माध्यम से कचरा संग्रहण का कार्य किया जाएगा। वहीं शुक्रवार को आयुक्त ने इन ऑटो टीपर के माध्यम से कचरा संग्रहण क्षेत्रों के निर्धारण के लिए निगम की स्वास्थ्य शाखा से जुडे़ अधिकारियों- सर्किल इंस्पेक्टरों से चर्चा की। ये ऑटो टीपर किन वार्डों या क्षेत्रों में कचरे का संग्रहण करेंगे इसका निर्धारण होना है।

कहां होगा निस्तारण
नगर निगम ने शहर में गीले और सूखे कचरे के संग्रहण को लेकर भले ही पांच ऑटो टीपर की खरीद कर ली हो और कुछ स्थानों पर गीले व सूखे कचरे के संग्रहण के लिए अलग-अलग कचरा पात्र भी रख दिए हो, लेकिन कचरा पात्र और ऑटो टीपर के माध्यम से संग्रहित होने वाले कचरे का निस्तारण कहां होगा, इसकी व्यवस्था नहीं है। गीले और सूखे कचरे के निस्तारण के लिए अभी तक प्लांट बनना शुरू ही नहीं हुआ है। एेसे में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग संग्रहित करने के प्रयास अधिक प्रभावी होंगे, नहीं लग रहा है।

सुधरेगी व्यवस्था
डोर टू डोर कचरा संग्रहण से सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। निगम की ओर से कचरा संग्रहण के लिए पांच ऑटो टीपर की खरीद की गई है। शनिवार से इनके माध्यम से कचरा संग्रहण कार्य की शुरुआत की जाएगी।
नारायण चोपड़ा, महापौर नगर निगम बीकानेर