20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP से भागी 2 युवतियां…, बीकानेर में किया ये काम, पुलिस ने फलौदी के युवकों के साथ पकड़ा

Bikaner News: मध्य प्रदेश में घर से भागी दो युवतियों को राजस्थान की बीकानेर पुलिस ने पकड़ा है। दोनों ने अपने सोशल मीडिया दोस्त से बने प्रेमियों के साथ शादी रचा ली है। कोलायत थाना पुलिस ने युवतियों को पकड़कर एमपी पुलिस के हवाले किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Police

पुलिस जीप (फाइल फोटो- पत्रिका)

बीकानेर। जिले के कोलायत थाना क्षेत्र के दियातरा गांव में मंगलवार को एक अनोखा मामला सामने आया। मध्यप्रदेश की दो युवतियों की सोशल मीडिया पर फलौदी के दो युवकों से दोस्ती हुई, जो एक साल में प्रेम संबंध में बदल गई।

दोनों युवतियां अपने प्रेमियों से मिलने और विवाह रचाने के लिए बीकानेर पहुंचीं, जहां मंदिर में शादी भी कर ली। दियातरा गांव के पास नेशनल हाइवे पर स्थित बाबा रामदेव मंदिर के पास चारों को खड़ा देख ग्रामीणों को शक हुआ।

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

युवकों और युवतियों से जब पूछताछ की गई, तो वे घबरा गए और संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर ग्रामीणों ने तत्काल दियातरा चौकी प्रभारी गिरवर सिंह को मौके पर बुलाया और चारों को पुलिस के हवाले कर दिया।

MP में दर्ज है युवतियों की गुमशुदगी

कोलायत थानाधिकारी लखबीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि दोनों युवतियों की मध्यप्रदेश में गुमशुदगी दर्ज है। जानकारी मिलने पर एमपी पुलिस को सूचना भेज दी गई, जिसके बाद वहां से टीम रवाना हुई। युवतियों को अब मध्य प्रदेश पुलिस को सुपुर्द किया गया है।

फलौदी के युवक थे प्रेमी

पुलिस के अनुसार, युवकों की पहचान हनुमान पुत्र गोकुलराम मेघवाल (मल्हार गांव, फलौदी) और सदामाराम पुत्र कस्तुराराम मेघवाल (अखादना गांव, फलौदी) के रूप में हुई है। दोनों युवकों ने युवतियों से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती की थी और लगातार संपर्क में थे। कोलायत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि मध्यप्रदेश से किसी प्रकार की एफआईआर या अन्य कानूनी कार्रवाई संबंधित दस्तावेज़ मिलते हैं, तो राजस्थान में भी वैधानिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : कंटेनर में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां, 5 स्कॉर्पियो जलकर खाक


बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग