25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्लेटफॉर्म पर आएंगे रेलवे सुरक्षा बल के थाने, बढ़ेगी चौकसी

बीकानेर मंडल: चार स्टेशनों पर थाने व चौकी हैं स्टेशन के बाहर
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner rpf news

प्लेटफॉर्म पर आएंगे रेलवे सुरक्षा बल के थाने, बढ़ेगी चौकसी

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की कवायद

बीकानेर. ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए बीकानेर मंडल के उन स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल के थाने प्लेटफॉर्म की तरफ बनाए जाएंगे, जहां थाने व चौकी स्टेशन के बाहर हैं। रेलवे बोर्ड के निर्देश के बाद बीकानेर मंडल में चार स्टेशनों पर तीन थाने और एक चौकी बनाने की स्वीकृति मिली है। इसके बाद रेलवे इसकी कवायद में जुट गया है। बीकानेर मंडल में सादुलपुर, हनुमानगढ़, हिसार स्टेशनों पर आरपीएफ के थाने और अनूपगढ़ स्टेशन की चौकी एक नम्बर प्लेटफॉर्म पर नहीं होकर मुख्य सड़क पर है। इससे आम यात्रियों को कई बार परेशानी होती है। इसे देखते हुए इन थानों को प्लेटफॉर्म की तरफ किया जाएगा।
रेलवे सुरक्षा बल के थाने या चौकी रेलवे स्टेशन के बाहरी तरफ होने से कई बार यात्रियों को मुश्किले उठानी पड़ती हैं। अब जल्द ही इनका नवनिर्माण होगा। इस साल के अंत तक स्टेशनों के एक नम्बर प्लेटफार्म की तरफ थानों और चौकियों का निर्माण हो जाएगा। इससे इनका मुख्य द्वार प्लेटफॉर्म पर ही
खुल सकेगा।
सम्पत्ति का जिम्मा
आरपीएफ रेलवे की सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करता है। इसके अलावा यदि कोई यात्री थाने में शिकायत लेकर आ जाता है तो उसे सुझाव भी देते हैं। सुरक्षा बल पटरियां पार करने वालों और नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करता है।
&रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार रेलवे सुरक्षा बल का थाना और चौकी स्टेशन के एक नम्बर प्लेटफॉर्म पर ही होने चाहिए। बीकानेर मंडल में लगभग सभी थाने और चौकियां प्लेटफार्म पर हैं। जहां नहीं है, वहां प्लेटफॉर्म पर लया जा रहा है। इसकी स्वीकृत आ गई है।
डीके शुक्ला, मंडल रेल सुरक्षा आयुक्त, बीकानेर