उन्होंने बताया कि एचयूआइडी के विरोध में सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर 23 अगस्त को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के तहत ज्वेलरी प्रतिष्ठान, दुकानें और शोरूम बंद रखने का निर्णय लिया है। सोनी ने बताया कि हॉलमार्क अनिवार्यता का स्वागत करते हैं, लेकिन हॉलमार्क यूनिक आईडी एचयूआईडी किसी सूरत में मंजूर नहीं होगा। सोनी ने बताया कि कोरोना काल के बाद स्वर्ण कारोबारी वैसे भी मंदी की मार झेल रहे हैं।