15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में मचा हाहाकार: अचानक हड़ताल पर गए रेजिडेंट डॉक्टर्स, इलाज को तरसे मरीज

बुधवार को उन्होंने बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया, जिससे अस्पताल प्रशासन सकते में आ गया।

2 min read
Google source verification

उदयपुर मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर रवि शर्मा की छात्रावास में करंट लगने से हुई मौत के बाद प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेजों के रेजिडेंट डॉक्टर बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के सभी 548 रेजिडेंट डॉक्टरों ने बुधवार से हड़ताल शुरू कर दी। पहले ही दिन अस्पताल की व्यवस्थाएं लड़खड़ा गईं। रेजिडेंट डॉक्टर बीते चार दिनों से दो घंटे का सांकेतिक कार्य बहिष्कार कर रहे थे। लेकिन बुधवार को उन्होंने बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया, जिससे अस्पताल प्रशासन सकते में आ गया। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन आमतौर पर प्राचार्य को सूचना देती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। इसलिए व्यवस्थाओं को संभालने में अस्पताल प्रशासन को खासा मशक्कत करनी पड़ी। हड़ताल के चलते ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। जांचें ठप रहीं और मरीज इधर-उधर भटकते रहे। भर्ती मरीजों की देखभाल के लिए भी व्यवस्था चरमराई।

प्राचार्य ने बुलाई आपात बैठक, सीनियर डॉक्टरों की ड्यूटी तय

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य . गुंजन सोनी ने आपात बैठक कर सभी सीनियर चिकित्सकों की वार्ड व ओपीडी में ड्यूटी तय कर दी है। साथ ही, सभी सीनियर रेजिडेंट्स और नर्सिंग स्टाफ के अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं।

सीएमएचओ को पत्र, वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

प्राचार्य की ओर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को पत्र भेजकर वैकल्पिक चिकित्सकों की मांग की गई है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि पीबीएम अस्पताल की व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग से अतिरिक्त डॉक्टरों को भेजा जाए।

सख्ती: मोबाइल बंद नहीं करने और मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश

अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र कुमार वर्मा ने सभी फैकल्टी को निर्देश दिए हैं कि कोई भी चिकित्सक मुख्यालय न छोड़े और मोबाइल फोन स्विच ऑफ न करें। भर्ती मरीजों की देखभाल के लिए राउंड द क्लॉक ड्यूटी रोस्टर लागू किया गया है।

सीनियर रेजिडेंट भी समर्थन में, संकट और गहराया

शाम होने से पहले ही हड़ताल में 120 सीनियर रेजिडेंट्स भी शामिल हो गए हैं, जिससे चिकित्सकीय संकट और गहरा गया है।प्रशासन फिलहाल हड़ताल समाप्त कराने और वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की कोशिशों में जुटा है।