25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
कांग्रेस ने निगम परिसर में 5 घंटे दिया धरना, देखें वीडियो
Play video

कांग्रेस ने निगम परिसर में 5 घंटे दिया धरना, देखें वीडियो

गोशाला निर्माण में हो रही देरी के विरोध में कांग्रेस की ओर से निगम परिसर में दिया गया। धरना पांच घंटे बाद ही समाप्त हो गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 31 Aug 2018, 11:02 AM IST

बीकानेर. गोशाला निर्माण में हो रही देरी के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस की ओर से निगम परिसर में दिया गया। धरना पांच घंटे बाद ही समाप्त हो गया। नगर निगम ने दानदाताओं से सहयोग लेने की अपील की व इसके बाद धरने को हटा लिया गया। इससे पहले कांग्रेसनेता गोपाल गहलोत के नेतृत्व में निगम परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरु किया। धरने के दो घंटे बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल कलक्टर से मिला। वार्ता के दौरान गहलोत ने गोशाला निर्माण में चल रही देरी पर नाराजगी जताई। निराश्रित गोधों की समस्या से कलक्टर को अवगत करवाया।

 

कलक्टर को बताया कि दानदाता, भामाशाह गोशाला निर्माण में सहयोग को तैयार है, लेकिन निगम प्रशासन गौर नहीं कर रहा। वार्ता में निगम की ओर से अपील जारी करने का निर्णय लिया गया। वार्ता में निगम आयुक्त प्रदीप के गवांडे उपस्थित थे। स्थानीय निकाय विभाग के क्षेत्रीय उप निदेशक ताज मोहम्मद राठौड़ ने गोपाल गहलोत को लिखित में अपील की प्रति सौंपी। इसके बाद धरना हटाया गया।

 

इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रदेश सचिव जिया उर रहमान आरिफ, नेता प्रतिपक्ष जावेद पडि़हार, ब्लॉक अध्यक्ष आनन्द सिंह सोढ़ा, मगनलाल पाणेचा, रमजान अली कच्छावा, पार्षद नन्दू गहलोत, नन्दलाल जावा, परमानन्द गहलोत, मनोज नायक, आदर्श शर्मा, हीरालाल हर्ष, सुमन सोलंकी, मीना कंवर सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

ट्यूबवेल निर्माण की अनुमति मांगी
जस्सूसर गेट निवासी तुलसीदेवी गहलोत ने शरह नथानिया में नन्दी गोशाला में गोवंश के पेयजल के लिए ट्यूबवेल निर्माण की इच्छा जताई। इसके लिए जिला कलक्टर को स्वीकृति पत्र सौंपा। गोपाल गहलोत ने बताया कि तुलसीदेवी पति हीरालाल गहलोत की स्मृति में ट्यूबवेल निर्माण को लेकर पूर्व में पत्र लिख चुकी है। तुलसी देवी ट्यूबवेल निर्माण की समस्त खर्च उठाने को तैयार है औरकलक्टर से ट्यूबवेल निर्माण की अनुमति मांगी है।