14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर

कांग्रेस बोली, ओम जय गौमाता, मैया ओम जय गौमाता….

कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, संरक्षण व शहर की समस्याओं के समाधान की मांग उठाइ

Google source verification

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी राजनीतिक पार्टियां जनता को आकर्षित करने के लिए कई दाव-पेच खेल रही है। गाय के नाम पर बीजेपी को राजनीति करने की उलाहना देने वाली कांग्रेस ने भी अब गाय की शरण ले ली लगती है। बीकानेर में कलक्ट्रेट के आगे गौसंरक्षण सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अनिश्चितकालीन धरने में भी कुछ एेसा ही देखने को मिला। जब कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने फाइबर सीट से बनी गाय की आरती कर डाली।

गोसंरक्षण और शहर की प्रमुख समस्याओं को लेकर बुधवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने यहां कलक्ट्रेट के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने गाय की मूर्ति की पूजा की और उसकी आरती भी उतारी। धरनास्थल पर पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने कहा कि सरकार गाय के नाम पर वसूल रही स्टाम्प ड्यूटी को भी हजम कर रही है।

डॉ. कल्ला ने आरोप लगाया कि गाय के नाम पर वोट मांगकर सत्ता हासिल करने वाली सरकार गाय की सुरक्षा और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भूल गई है। गाय की अनदेखी करने वालों को अब जनता माफ नहीं करेगी। गाय के नाम पर मुख्यमंत्री से लेकर महापौर तक आमजन को झांसे में रख रहे हैं।

..तो धरना रहेगा जारी

धरने की अगुवाई कर रहे कांग्रेसी नेता गोपाल गहलोत ने कहा कि 6 माह से निराश्रित गोवंश के लिए गोचर की मांग कर रहे हैं, लेकिन निगम प्रशासन इसके लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगों को मान नहीं लिया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। कोलायत विधायक भंवरसिंह भाटी ने कहा कि हमारे यहां गाय को माता कहा जाता है, लेकिन गाय पॉलीथिन खाकर मर रही हैं।