सीबीएसई स्कूलों में कैश फीस का टेंशन खत्म, स्मार्टकार्ड आएगा काम
सीबीएसई ने सभी स्कूलों में स्कूल फीस और टीचर्स की सैलरी को लेकर नोटिस जारी किया था। अब एक बार फिर सीबीएसई ने स्कूल का मनी ट्रांजेक्शन पूरी तरह डिजिटल मोड में करने के उद्देश्य से एक और कदम उठाया है।
भोपाल। हाल ही में कैशलेस एजुकेशन को लेकर सीबीएसई ने सभी स्कूलों में स्कूल फीस और टीचर्स की सैलरी को लेकर नोटिस जारी किया था। अब एक बार फिर सीबीएसई ने स्कूल का मनी ट्रांजेक्शन पूरी तरह डिजिटल मोड में करने के उद्देश्य से एक और कदम उठाया है। बोर्ड ने संबद्धता रखने वाले सभी स्कूलों में स्थित कैंटीन के संचालक को पेमेंट करने के लिए स्मार्ट कार्ड जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए 7 दिसंबर को सीबीएस ई ने 350 नोडल स्कूलों के साथ मीटिंग की थी। इसमें स्कूलों को पूरी तरह कैशलेस बनाने के विषय में विचार-विमर्श किया गया था। बोर्ड का यह निर्णय कैशलेस ट्रांजेक्शन के बारे में जागरुकता लाने के लिए उठाया गया है।
स्टूडेंट्स को दी जाएगी ट्रेनिंग
स्टूडेंट्स को कैशलेस पेमेंट के बारे में जानकारी देने के लिए सेमिनार और वर्कशॉप्स आयोजित किए जाएंगे। इन वर्कशॉप्स और सेमिनार में उन्हें कार्ड को सावधानी से इस्तेमाल करना सिखाया जाएगा। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय संगठन भी कक्षा 9 से कक्षा 12 के स्टूडेंटस को ट्रेंड करने के लिए सेमिनार आयोजित कराएगा। इन सेशन में कम्प्यूटर कॉमर्स और इकोनॉमिक्स सेक्शन के एक्सपट्र्सस्टूडेंट्स को ट्रेंड करेंगे। इसके अलावा लोगों को कैशलेस पेमेंट के लिए जागरूक करने के लिए स्काउटस और गाइड की मदद ली जाएगी।